
Mumbai , 22 अक्टूबर . Actor मनोज बाजपेयी ने Police का समर्थन करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति को उसके पेशे के आधार पर जज नहीं करना चाहिए. उनकी इस बात से अब Actress दिव्या दत्ता ने भी सहमति जताई.
Actress ने के साथ बातचीत में कहा कि हर पेशे में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं, सभी को एक जैसा नहीं समझना चाहिए. उन्होंने कहा, “मनोज बाजपेयी ने बहुत अच्छे से इस बात को कहा है कि हमें किसी के पेशे के आधार पर उस इंसान को जज नहीं कर सकते, जब तक हम उसे अच्छे से नहीं जान जाते हैं. हर किसी का सोचने और लोगों को देखने का तरीका अलग होता है.”
Actress ने यह भी माना कि हर इंसान अक्सर सकारात्मक चीजों की ओर आकर्षित होने के बजाय नकारात्मक चीजों की ओर ज्यादा जाता है. उन्होंने कहा, “हर प्रोफेशन में हर तरह के लोग मिलते हैं लेकिन हम हमेशा यही करते हैं कि नकारात्मक बातों को जल्दी पकड़ लेते हैं और सकारात्मक बातों को छोड़ देते हैं. तो मुझे लगता है कि हमें इसे जैसे है, वैसे ही रहने देना चाहिए.”
दरअसल, Actor ने हाल ही में के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले और Mumbai -दिल्ली में हुए सीजेपी विरोध प्रदर्शन के बाद Police की हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी थी.
के साथ खास बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से पूरे प्रोफेशन की छवि खराब नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि हर पेशे में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो अपना काम ईमानदारी से करते हैं, तो कुछ अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हैं.
दरअसल, Actor मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता जल्द ही फिल्म गजब ‘गजब रात’ में साथ नजर आएंगे. पहले इस फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडित’ था, जिसे टाइटल पर हुए विवाद के बाद बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया गया है.
इसका निर्देशन रितेश शाह ने किया है और इसे नीरज पांडे के ‘फ्राइडे स्टोरीटेलर्स’ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content