
jaipur, 3 नवंबर . Rajasthan के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिवाली के मौके पर लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister भजनलाल शर्मा के बताए रास्ते पर चलते हुए अगर हम मिट्टी और गोबर के दीपक जलाएंगे तो इससे लोकल कारीगरों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा. साथ ही उन्होंने पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा.
जोराराम कुमावत ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने हमेशा ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को प्रोत्साहित किया है, जिसका उद्देश्य भारतीय कारीगरों, किसानों और नागरिकों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बढ़ावा देना है. इससे उनकी आय बढ़ेगी, रोजगार पैदा होगा और दूसरे देशों की बजाय देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा.”
उन्होंने कहा कि विदेशी चीजों को जो यहां लाकर बेचा जाता है, उससे दूसरे देशों को फायदा होता है. लोकल चीजों को अगर हम बेचेंगे तो इसका फायदा हमारे देश को भी होगा. अभी दिवाली का त्योहार है, हम पीएम मोदी और Chief Minister के बताए हुए रास्ते पर चलें. अगर हम दिवाली के मौके पर मिट्टी और गोबर के दीपक जलाएंगे, तो इससे उसे बनाने वाले लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा. आमजन से भी मैं अपील करूंगा कि मिट्टी या गोबर के दीपक बनाने वाले लोगों का समर्थन करें.
पंचायती राज चुनावों पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं, तीसरा चरण चल रहा है और इसके बाद चौथा चरण होगा. जिस तरह से लोग भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद दे रहे हैं, हमें विश्वास है कि पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रधान और जिला प्रमुख चुने जाएंगे. पिछले महीने जो नगर निकाय के चुनाव हुए. 309 नगर निकायों में से 204 में भाजपा को जीत मिली. भाजपा के बोर्ड बने और निश्चित तौर पर हमारी Government बनी. Chief Minister भजनलाल ने दो ढाई साल में Rajasthan के विकास, गरीब-मजदूरों, किसानों और के लिए जिस तरह से काम किया है और गरीब कल्याण योजना को जिस तरह से लागू करके समाज के अंतिम छोर पर जो व्यक्ति बैठा है, उसे संबल देने का काम किया है.
भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान पर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा Government पिछले 12 साल से देश के लिए काम कर रही है. पीएम मोदी ने लोगों को सशक्त बनाने, देश की आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दिया है, चाहे वह रेलवे हो, हवाई अड्डे हों या अन्य भौतिक बुनियादी ढांचा हो. उनके नेतृत्व में India का कद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बढ़ा है. पीएम मोदी और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष अनैतिक हथकंडे अपना रहा है. इस स्थिति का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है.”
–
Skip to content