दिवाली का तोहफा: राजस्थान सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की

jaipur, 30 अक्टूबर . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

इस बढ़ोतरी के बाद डीए और डीआर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. इससे राज्य के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. Government का कहना है कि यह फैसला त्योहार के मौके पर लाखों परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक राहत देने के लिए लिया गया है.

सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ा हुआ डीए और डीआर 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा. सरकारी कर्मचारियों को नवंबर 2026 के वेतन के साथ बढ़ा हुआ डीए नगद मिलेगा, जिसका भुगतान दिसंबर में किया जाएगा.

1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक के चार महीने का बकाया कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों में जमा किया जाएगा.

पेंशनर्स को भी 1 जुलाई 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ नगद रूप में दिया जाएगा. डीए और डीआर में इस बढ़ोतरी से राज्य Government पर लगभग 820 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा.

इसके अलावा राज्य Government ने त्योहार के अवसर पर करीब 6 लाख पात्र कर्मचारियों को एड-हॉक बोनस देने की भी मंजूरी दी है. बोनस पर राज्य Government को लगभग 406 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा. इस तरह डीए बढ़ोतरी और बोनस को मिलाकर सरकारी खजाने पर करीब 1,226 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा.

Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य Government कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य के विकास और सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. Government उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए लगातार उनके हित में फैसले ले रही है. Government के इस फैसले से दिवाली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

–

एएसएच/