
New Delhi, 20 नवंबर . दक्षिण-पूर्वी जिला Police ने हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में social media इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग को अंजाम देने की कोशिश नाकाम कर दी है. Police ने हथियारों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है.
मिली जानकारी के अनुसार, राशिद केबलवाला गैंग नेटवर्क से जुड़े सदस्य इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर पर फायरिंग करने पहुंचे थे. हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले Police ने दो हथियारबंद संदिग्धों और एक नाबालिग को पकड़ लिया. हजरत निजामुद्दीन थाना Police ने आरोपियों के पास से 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सूत्रों के मुताबिक, राशिद केबलवाला ने कथित तौर पर इन्फ्लुएंसर की हत्या का निर्देश दिया था. पकड़े गए आरोपियों ने हथियारों के साथ वीडियो भी अपने हैंडलर को भेजा था.
इसके पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में Thursday -Friday की मध्यरात्रि को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश नसीम उर्फ रिजवान को ढेर कर दिया था. नसीम डी-कंपनी यानी दाऊद गिरोह का सदस्य बताया जा रहा था. वह गाजियाबाद के थाना लोनी में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहा था. इसके अलावा दिल्ली में दर्ज हत्या के दो मामलों में भी Police को उसकी तलाश थी.
Police के अनुसार, नसीम के खिलाफ दोनों राज्यों में हत्या के चार मुकदमों सहित हत्या के प्रयास, रंगदारी (एक्सटॉर्शन) और अन्य गंभीर आपराधिक धाराओं में 26 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. नसीम का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हत्या की साजिशों से भी जुड़ चुका था. बताया जाता है कि उसने छोटा शकील के कहने पर Pakistanी-कैनेडियन मूल के तारिक फतह और तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हत्या की सुपारी ली थी.
नसीम पर दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पिछले छह महीनों के दौरान दो सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने का भी आरोप था. इन घटनाओं के बाद दिल्ली Police उसकी तलाश में जुटी हुई थी. हत्या, सुपारी किलिंग, रंगदारी और अन्य संगीन अपराधों में उसकी कथित संलिप्तता के चलते वह Police के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ था.
–
ओपी/एएस
Skip to content