
New Delhi, 27 नवंबर . दिल्ली Government ने Friday को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास को आम लोगों के लिए खोल दिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बंगले को ‘शीश महल’ कहकर संबोधित करती रही है. Government ने आवास के नवीनीकरण, साज-सज्जा और फर्निशिंग पर हुए खर्च को प्रमुखता से सामने रखते हुए इसे सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया है.
उन्होंने कहा, “आज शीशमहल खोलने का उद्देश्य जनता को यह दिखाना है कि उनका पैसा कहां खर्च हुआ है. लोगों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि करदाताओं के पैसे का उपयोग कैसे हो रहा है. जिस व्यक्ति ने एक बार दावा किया था कि वह न तो कार लेगा और न ही बंगला और Government से एक मामूली दो कमरों का मकान चाहता था, उसका शुरुआती प्रोजेक्ट बजट 8 करोड़ रुपये था, जो अंत में 58 करोड़ रुपये को पार कर गया.”
प्रवेश वर्मा ने कहा, “शीशमहल पार्ट 2 भी बनने जा रहा था, जिसे हमारी Government ने आते ही रोक दिया. दिल्ली की जनता मुझे बार-बार कहती थी कि हमको भी शीशमहल दिखाइए. मीडिया के बहुत सारे लोगों ने भी हमें कहा कि हमको शीशमहल लेकर चलिए. तो ऐसे में अंदर के सारे सामान और वस्तुओं के पैसे कहां खर्च हुए, उन सभी के प्राइस टैग लगाए गए हैं. तो हर प्राइस टैग के साथ उसका बिल नंबर भी लिखा हुआ है.”
प्रवेश वर्मा ने कहा, “जब दिल्ली में कोविड चल रहा था, पूरे देश में कोविड की लहर थी, तब तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन थे. दिल्ली में एक महीने में 22 हजार मौतें होती थीं. दिल्ली के श्मशान घाटों में लकड़ी नहीं मिलती थी. चिता जलाने के लिए जगह नहीं मिलती थी. उस समय सत्येंद्र जैन कोई अस्पताल बनाने के लिए सिफारिश नहीं करते थे, कोई दवाई खरीदने के लिए अर्जेंट एक्शन रिक्वायर्ड नहीं लिखते थे. मगर शीशमहल का काम एक भी दिन न रुके, इसके लिए फाइल पर लिखते थे कि यह बहुत जरूरी है. दिल्ली में लॉकडाउन लगा था, और शीशमहल का काम एक दिन भी नहीं रुका. ऐसे तत्कालीन दिल्ली Government के आदेश थे.”
उन्होंने कहा, “जहां पर चिताएं जल रही थीं, जहां पर लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी, वहीं पर केवल केजरीवाल और उनके परिवार को चिंता थी कि कैसे वियतनाम से मार्बल खरीदा जाए. कैसे करोड़ों रुपए के पर्दे, कैसे देश के बड़े-बड़े शोरूम से फर्नीचर लिए जाएँ, खरीदे जाएं. कोई मेड इन स्पेन है, तो कोई मेड इन इटली है. मेड इन वियतनाम है. शीशमहल खोलने का एक ही मकसद है कि जनता को सच्चाई खुद अपनी आंखों से देखनी चाहिए. जनता यहां पर आए और अपनी आंखों से देखे.”
बता दें कि Government द्वारा लगाए गए डिस्प्ले में 11 लाख रुपए के झूमर से लेकर 5.69 लाख रुपए के पर्दों तक की जानकारी दी गई है. हर सामान पर उसका प्राइस टैग और बिल नंबर लिखा है, ताकि जनता खुद देख सके कि किस चीज पर कितना पैसा खर्च हुआ.
निवास के बाहर लगाया गया एक बोर्ड संपत्ति पर कुल खर्च 58,83,66,314 रुपए (लगभग 58.83 करोड़ रुपए) दिखाता है. Government ने भवन में इस्तेमाल की गई विभिन्न वस्तुओं की कीमतों को उजागर करने वाले डिस्प्ले भी लगाए हैं, जिनमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सजावटी सामान शामिल हैं.
आगंतुकों और मीडिया कर्मियों को अंदर का हिस्सा दिखाया गया, जिसमें कई वस्तुओं के लिए अलग-अलग कीमत विवरण प्रदर्शित किए गए थे, जिनमें टेलीविजन, 5,58,885 रुपये के स्क्वायर सोफे, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां, 10 लाख रुपये की गोल साइड टेबल, 1,96,482 रुपये का डबल बेड, पर्दे और कंसोल यूनिट शामिल हैं.
प्रदर्शित खर्चों में, एक कंसोल की कीमत 3,34,484 रुपये थी, जबकि पर्दे 5,69,162 रुपए के बताए गए. डिस्प्ले में निवास के विभिन्न हिस्सों और उनके अंदरूनी हिस्सों पर किए गए खर्च को भी उजागर किया गया.
–
एएस
Skip to content