दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

New Delhi, 7 सितंबर . राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में Sunday को हुए बिल्डिंग हादसे के बाद से लगातार मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. इस वजह आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक Police ने एडवाइजरी जारी की है. Police ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

दिल्ली ट्रैफिक Police ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि सत्य निकेतन मार्केट, साउथ कैंपस में बिल्डिंग गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. इमरजेंसी टीमें मौके पर काम कर रही हैं. इस वजह से ट्रैफिक प्रभावित है.

Police के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल से धौला कुआं, आरटीआर और बेनिटो जुआरेज मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित है. Police ने लोगों से कहा है कि यदि संभव हो तो इन रास्तों से बचें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. साथ ही हादसे वाली जगह के पास वाहन न रोकें, पार्क न करें और भीड़ न लगाएं, ताकि एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहनों के लिए रास्ता साफ रहे.

गौरतलब है कि Sunday दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पुरानी इमारत गिर गई. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें छात्र और मजदूर शामिल हैं. घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि अभी भी मलबे में 15 से 20 लोग दबे हो सकते हैं. उन्हें बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मौके पर बचाव टीमें मौजूद हैं.

Police ने इस मामले में साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. बताया जा रहा है कि यह इमारत 40 से 50 साल पुरानी थी, इसके बावजूद इसमें पीजी हॉस्टल चल रहा था. हादसे के समय इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके दौरान यह हादसा हुआ.

पीआईएम/पीएम