दिल्ली सत्य निकेतन हादसा बहुत दुखद, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: नरेश बंसल

New Delhi, 7 सितंबर . दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर BJP MP नरेश बंसल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Government को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश करनी चाहिए.

नरेश बंसल ने Monday को से बात करते हुए कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. ऐसी जर्जर इमारतों में अक्सर उनकी क्षमता से ज्यादा लोग रहते हैं और उन्हें असुरक्षित हालात में रखा जाता है. यह बहुत ही दर्दनाक घटना है. मैं इस घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”

बता दें कि Sunday को सत्य निकेतन में हुई इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हैं. अभी भी 15-20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

वहीं, सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP MP ने कहा कि वह अवैध निर्माण था. न्यायालय द्वारा उसे अवैध घोषित किया गया था. कानून का पालन करते हुए उसे गिराया गया था.

इसके साथ ही शुद्धिकरण विवाद पर नरेश बंसल ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और Prime Minister का यह कहना सही था कि ‘दिमागी Naxalite’ तत्व देश में अशांति फैलाना चाहते हैं.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि वहां किसी दलित को निशाना बनाकर कोई शुद्धिकरण अनुष्ठान नहीं किया गया था. बल्कि, देश विरोधी नारे लगाए गए और आपत्तिजनक गतिविधियां हुईं, जिसके बाद समुदाय के लोगों ने वहां हवन और अन्य अनुष्ठान किए.

बंसल ने कहा, “इसका दलित एंगल से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि अनुष्ठान करने वालों में से कुछ लोग दलित भी हैं. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे Political रंग देने और Political फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. लेकिन लोग सब जानते हैं, और कांग्रेस को इससे कोई Political फायदा नहीं होगा.”

पीआईएम/एएस