
New Delhi, 5 सितंबर . दिल्ली के शाहदरा जिले में Police ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 ग्राम स्मैक के साथ एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है. शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान रॉकी उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है. वह नंद नगरी का रहने वाला है और उसकी उम्र 25 वर्ष है. आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सभी एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले बताए गए हैं.
डीसीपी ने बताया कि यह कार्रवाई शाहदरा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने की. आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक की मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है. जिस स्कूटी से आरोपी मौके पर पहुंचा था, उसे भी चाबी सहित जब्त किया गया है.
उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को शाहदरा एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि ‘रॉकी’ नाम का एक ड्रग पेडलर सीमापुरी के डियर पार्क इलाके में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के लिए आने वाला है. सूचना के आधार पर Police टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और ट्रैप लगाया. कुछ समय बाद एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा. कानूनी प्रक्रिया के तहत उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 282 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास मौजूद स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया.
डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने Police को बताया कि वह दिल्ली और एनसीआर में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था. Police का कहना है कि आरोपी पेशेवर तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था. Police रिकॉर्ड की जांच में आरोपी के पहले से चार आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी सामने आई. इनमें दो मामले नंद नगरी थाने और दो मामले क्राइम ब्रांच से जुड़े हैं और सभी मामले वाणिज्यिक मात्रा में एनडीपीएस से संबंधित बताए गए हैं.
डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शाहदरा जिले में ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड के तहत भी Police को सफलता मिली है. अभियान के दौरान दो कथित स्नैचर-कम-ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया गया. इनकी गिरफ्तारी से स्नैचिंग के दो और वाहन चोरी के छह मामलों को सुलझाने में मदद मिली है. आरोपियों के कब्जे या उनकी निशानदेही पर चोरी के चार दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं. इस कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में सड़क पर होने वाले अपराध और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना बताया गया है.
–
Skip to content