दिल्ली: लॉरेंस बिश्वोई से जुड़े वकील दीपक खत्री की पुलिस हिरासत 5 दिन बढ़ी

New Delhi, 29 अगस्त . दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील दीपक खत्री की Police कस्टडी पांच दिन और बढ़ा दी है. हालांकि दिल्ली Police ने कोर्ट से 10 दिन की अतिरिक्त कस्टडी की मांग की थी. हालांकि कोर्ट ने दीपक खत्री को केवल पांच दिन के लिए ही Police रिमांड पर भेजा है.

दरअसल, दीपक खत्री की तीन दिन की Police कस्टडी Saturday को पूरी हो रही थी, जिसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया गया था. दीपक को लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा बताया जाता है. उसको (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, 1967) यूएपीए के दर्ज उस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें अवैध हथियारों की सप्लाई और रंगदारी से जुड़े आरोपी की जांच की जा रही है.

डीसीपी संजीव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 45 वर्षीय दीपक खत्री उर्फ मामा पिछले एक दशक से बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है. हाल ही में हथियारों की तस्करी मामले में उसकी भूमिका सामने आई है.

केस से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दीपक खत्री ने दो साल पहले मेरठ के वेंकटवेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अधिकारी ने बताया कि मेरठ से पढ़ाई के बाद खत्री ने दिल्ली बार काउंसिल की मेंबरशिप ली और निचली अदालतों में वकालत करने लगा.

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले खत्री कथित तौर पर मुवक्किलों की व्यवस्था करते थे, समझौतों में हिस्सा लेते थे, और दिल्ली की निचली अदालतों के वकीलों के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे.

एमएस/