
New Delhi, 13 सितंबर . श्रीराम धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से मालवीय नगर के ग्रीन पार्क वार्ड में Sunday को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में New Delhi की सांसद बांसुरी स्वराज और भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय भी शामिल हुए.
मालवीय नगर के अलावा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया. इसके साथ ही आगामी रामलीला की तैयारियों का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है.
मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP बांसुरी स्वराज ने श्री रामलीला धार्मिक समिति को बधाई देते हुए कहा कि समिति वर्षों से सनातन संस्कृति के मूल्यों और परंपराओं को बच्चों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सनातन संस्कृति और धर्म की सच्ची सेवा है और इसके लिए समिति की जितनी प्रशंसा की जाए कम है.
उन्होंने कहा कि हर वर्ष भूमि पूजन का अवसर मिलता है और इस बार भी रामलीला के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे. बांसुरी स्वराज ने कहा कि राम India की आत्मा हैं और राम नाम की महिमा से पूरा देश जुड़ा हुआ है.
वहीं, भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि राम India के कण-कण में बसे हैं. रामलीला के माध्यम से समाज को मर्यादा, सदाचार और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाता है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष रामलीला के अलग-अलग प्रसंगों के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश पहुंचाया जाता है.
सतीश उपाध्याय ने कहा कि शबरी और केवट जैसे प्रसंग सामाजिक समरसता और समानता की सीख देते हैं. उन्होंने कहा कि सभी के मन में राम हैं और हमें अपने भीतर मौजूद बुराइयों को रूपी रावण का दहन करना है. उन्होंने आगे कहा कि सत्य की पताका को आगे बढ़ाना ही रामलीला का संदेश है. आने वाले पर्वों में पूरा देश राममय हो जाएगा. राम केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे India की जीवन-पद्धति के प्रमुख आधारों में से एक हैं. यही संदेश रामलीला के माध्यम से समाज तक पहुंचाया जाता है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content