
New Delhi, 12 अक्टूबर . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी का बड़ा अपडेट सामने आया है. डीएमआरसी के अपडेट में बताया गया कि दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं.
डीएमआरसी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खुल गए हैं. सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध है.
इससे पहले डीएमआरसी की तरफ से बताया गया था कि सुरक्षा कारणों से 12 अक्टूबर, 2026 को सुबह 6:00 बजे से बंद किए गए 6 मेट्रो स्टेशन आज (12 अक्टूबर, 2026) शाम 5:00 बजे तक बंद रहेंगे. सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और आवश्यकतानुसार अपडेट साझा किए जाएंगे.
वहीं, इंडिया ब्लॉक के Supreme Court तक होने वाले मार्च और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाना चाहिए. यह विरोध लोकतंत्र और वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए है. यह आम लोगों के वोट देने के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए है. वोट सुरक्षित रहेगा तभी लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तभी संविधान और देश बचेंगे. यह राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को बचाने की लड़ाई है.
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि हम आगे बढ़ते रहेंगे और अपनी मांग पर मजबूती से डटे रहेंगे. यह सिर्फ विपक्ष की मांग नहीं है. यह पूरे India में उन सभी लोगों की मांग है जो संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं. हम पूरी दृढ़ता के साथ इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे.
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश को पता होना चाहिए कि गृह मंत्रालय के तहत क्या हो रहा है और युवा पुरुषों, महिलाओं और पत्रकारों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है.
–
एमएस/
Skip to content