दिल्ली में ‘शेयर्ड टैक्सी’ के नाम पर यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 11 नवंबर . दिल्ली के पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना Police ने रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी के बाहर यात्रियों को ले जाने वाली शेयर्ड टैक्सी से लूट करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है. Police ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार, लूटा गया मोबाइल फोन और 3,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. Police के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी से लूट के चार मामलों का खुलासा हुआ है. इसके अलावा, एक दर्जन से अधिक अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Police अधिकारी ने बताया कि 2 नवंबर को एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह आनंद विहार आईएसबीटी के बाहर खड़ा था. इसी दौरान एक टैक्सी चालक ने उसे शेयर्ड टैक्सी से कापसहेड़ा बॉर्डर तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया. यात्री उसके झांसे में आकर गाड़ी में बैठ गया. कुछ दूर जाने के बाद चालक और उसके दो साथियों ने यात्री से नकदी और कीमती सामान लूट लिया. आरोपियों ने पीड़ित को डराकर उसके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 7,000 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए. इस मामले में Police ने First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ के नेतृत्व और एसीपी मधु विहार की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई. Police ने घटनास्थल और आरोपियों के संभावित रास्तों के दर्जनों cctv फुटेज खंगाले. जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटाई गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया.

5 नवंबर को Police को सूचना मिली कि आरोपी खोड़ा कॉलोनी में अपनी टैक्सी के साथ आने वाले हैं. इसके बाद Police टीम ने वहां घेराबंदी की. रात 11:45 बजे वीर सिंह, किशनपाल और विजय उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी विकास उर्फ कालिया को भी गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर सिंह (35), किशनपाल (37), विजय उर्फ मोनू (40) और विकास उर्फ कालिया (31) के रूप में हुई है. ये सभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं. Police के अनुसार, विजय पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के बाहर यात्रियों को साझा सवारी का लालच देते थे. गाड़ी में बैठाने के बाद उनसे नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लेते थे. कई मामलों में पीड़ितों से जबरन यूपीआई के जरिए पैसे भी ट्रांसफर कराए जाते थे. Police के मुताबिक, इस रकम को पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से नकदी में बदलने की बात भी सामने आई है.

–

पीएम