दिल्ली में विपक्ष की रैली पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला, बोले-आगामी चुनावों में जनता देगी जवाब

Lucknow, 1 नवंबर . उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए कई बार प्रयोग किया है और हर बार वह विफल रहा है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष का आज का कार्यक्रम और कल का मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम दोनों ही लोकतंत्र का भद्दा मजाक हैं. यह संविधान का भी मजाक है. देश की जनता ने अपना जनादेश देकर 2014, 2019 और 2024 में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government बनाई है. सत्ता से दूर होने की व्यथा में व्यथित राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के लोगों को यह जनादेश बर्दाश्त नहीं हो रहा है. आप देश की राजधानी में व्यापार को चौपट करने की कोशिश कर रहे हैं. आप अहंकार में डूबे हुए हैं.

केशव मौर्य ने कहा कि जो भी दल इस कार्यक्रम का समर्थन कर रहे हैं, उन सभी को इसका जवाब और हिसाब देना पड़ेगा. 2027 की शुरुआत से जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां जनता इन्हें इसकी कीमत चुकाएगी. जिस प्रकार Haryana, Maharashtra, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में जनता ने भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद देकर Government बनवाई है, उसी प्रकार आने वाले राज्यों के चुनावों में भी भाजपा की Government बनेगी. इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाले हर गठबंधन का अहंकार जनता चूर-चूर कर देगी.

उन्होंने कहा कि Saturday को पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि थी और विपक्ष ने उसी दिन को अपने कार्यक्रम के लिए चुना. जिस इंदिरा गांधी के नेतृत्व में चुनाव हारने के बाद देश में आपातकाल लगाया गया, जिसे संविधान की हत्या कहा जाता है, उसी दिन को इन लोगों ने चुना. देश बहुत सजग, सावधान और सतर्क है. देश के दुश्मनों के साथ मिलकर जो कार्य किया जा रहा है, उसे देश और उत्तर प्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा. इसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी.

Samajwadi Party के नेता आजम खान के उस बयान पर कि वह मुस्लिम होने और यूनिवर्सिटी बनाने का खामियाजा भुगत रहे हैं, केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उन्हें मुसलमान होने की सजा नहीं मिल रही है और न ही यूनिवर्सिटी बनाने की सजा मिल रही है. जो अपराध और भ्रष्टाचार उन्होंने किए हैं, उसकी सजा मिल रही है.

उन्होंने मांग की कि चूंकि आजम खान, अखिलेश यादव की Government में कैबिनेट मंत्री थे और उनकी Government के कार्यकाल में अगर इस तरह की गड़बड़ियां हुई हैं, तो जांच के दायरे में अखिलेश यादव को भी शामिल किया जाना चाहिए.

रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च पर केशव मौर्य ने कहा कि यह अभियान पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है. विपक्ष पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या और संविधान की अनदेखी करने पर उतारू हो गया है. देश में अराजकता फैलाने का जैसे उन्होंने ठेका ले लिया है. विपक्ष ने India को बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका समझ लिया है. यह India है, यहां लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं. इसलिए जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से तिरस्कृत और नकार दिया है.

उन्होंने दोहराया कि 2027 में भाजपा अपनी विजय यात्रा को आगे बढ़ाने के साथ ही 2029 में भी Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में चौथी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत से Government बनेगी. जो लोग तख्तापलट का सपना देख रहे हैं, उनके मुंगेरीलाल के सपने चूर-चूर हो जाएंगे.

–

पीआईएम/पीएम