
New Delhi, 2 सितंबर . दिल्ली Police ने रोहिणी में हुई लूट और हत्या की वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें मृतक की भतीजी भी शामिल है. वहीं चौथा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. अधिकारियों ने Wednesday को यह जानकारी दी.
यह मामला 1 सितंबर को रात 8:14 बजे सामने आया, जब सेक्टर-3, रोहिणी के मकान नंबर जी-30/67-68 से घर में चोरी और एक व्यक्ति के बेहोश होने की पीसीआर कॉल मिली थी.
पीड़ित की पहचान करीब 60 साल के राकेश खन्ना के रूप में हुई है. परिवार के लोग उन्हें jaipur गोल्डन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह ऑपरेशन स्पेशल कमिश्नर ऑफ Police (लॉ एंड ऑर्डर, जोन-I) देवेश चंद्र श्रीवास्तव और जॉइंट कमिश्नर ऑफ Police, नॉर्दर्न रेंज, विजय सिंह की निगरानी में चलाया गया. रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में कई टीमों को लगाया गया था.
पीसीआर कॉल के बाद डीसीपी और एडिशनल डीसीपी सहित वरिष्ठ Police अधिकारी और Police टीमें तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचीं. लोकल Police टीम ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एपएसएल) और क्राइम टीम के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण किया.
शुरुआती जांच में पता चला कि शाम करीब 7:30 बजे तीन लोग घर में घुसे, जबकि चौथा साथी बाहर निगरानी कर रहा था. Police ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की रेकी की थी. रेकी 30 अगस्त को, यानी घटना से दो दिन पहले की गई थी.
बताया जा रहा है कि घर से करीब 1.5 लाख रुपए कैश और कुछ सोने के गहने लूटे गए थे. Police ने करीब 70,000 रुपए कैश के साथ लूटे गए सोने के कुछ गहने बरामद कर लिए हैं.
जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान सिमरन तनेजा, चिराग और पारस के रूप में हुई है. Police के मुताबिक 23 साल की सिमरन तनेजा, जो मृतक की भतीजी है, इस साजिश की मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई है.
Police के अनुसार तनेजा, दलीप तनेजा की बेटी है और बुराड़ी की रहने वाली है. वह प्राइमरी स्कूल टीचर के तौर पर काम करती है. दूसरा आरोपी 22 साल का चिराग है, जो अवधेश का बेटा है और बुराड़ी के बाबा कॉलोनी में द बीस्ट जिम में जिम ट्रेनर है.
तीसरा आरोपी 19 साल का पारस है, जो अनिल कुमार का बेटा और बाबा कॉलोनी का रहने वाला है. वह 12वीं का छात्र है. Police ने बताया कि वह पहले भी मुखर्जी नगर थाने में दर्ज एक मामले में शामिल रहा है.
चौथे आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो जिम मालिक है और बुराड़ी का रहने वाला है. वह फिलहाल फरार है. Police टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं.
Police का कहना है कि हर आरोपी की भूमिका और घटना के पूरे क्रम का पता लगाया जा रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है.
–
पीएम
Skip to content