दिल्ली में रानी झांसी फ्लाईओवर पर व्यापारी से 19.50 लाख लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 5 अक्टूबर . रानी झांसी फ्लाईओवर पर 30 सितंबर को 2 अलग-अलग बाइक पर सवार बदमाशों ने एक बाइक पर जा रहे दो लोगो से करीब 19.50 लाख रुपए कैश की लूटपाट की थी. इस मामले में दिल्ली Police ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूटे हुए 9 लाख रुपये और लूट के पैसों से खरीदा गया एक आईफोन बरामद कर लिया है.

Police के मुताबिक, पीड़ित चांदनी चौक में एक व्यापारी के काम करते थे और कैश लेकर चांदनी चौक से निकले थे. चांदनी चौक में ही काम करने वाले एक शख्स ने इनकी रेकी की और गाजियाबाद के अपने 4 साथियों के साथ लूट की प्लानिंग की.

पहले कश्मीरी गेट पर पीड़ित की बाइक रोककर उनके साथ मारपीट करके लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन पब्लिक की मदद से ये बच गए. इसके बावजूद पीसीआर को कॉल नहीं की. इसके बाद आगे रानी झांसी फ्लाईओवर पर इनके साथ फिर मारपीट की गई और लूटपाट को अंजाम दिया गया.

नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट की अगुवाई वाली Police टीम ने जांच और टेक्निकल सर्विलांस के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने 9 लाख रुपये से अधिक नकद और लूटे गए पैसों से खरीदा गया एक आईफोन बरामद किया है. लूट में शामिल अन्य साथियों को गिरफ्तार करने और बाकी लूटी गई नकदी बरामद करने की कोशिशें जारी हैं.

वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम ने उस्मानपुर यमुना खादर में देर रात मुठभेड़ के दौरान 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Police के अनुसार, आरोपियों की पहचान वसीम और कैफ के रूप में हुई है. Police ने बताया कि दोनों अपराधियों ने 2 अक्टूबर को भजनपुरा क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी. साथ ही, उन्होंने हवाई फायरिंग की थी. इसके बाद दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. यह दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और रसीद केवल गैंग से ताल्लुक रखते हैं.

–

ओपी/पीएम