दिल्ली में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों पर बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस का डर खत्म होने से बढ़ रहे अपराध

New Delhi, 22 सितंबर . दिल्ली में नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने Government और दिल्ली Police पर निशाना साधा. कालकाजी में 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर ‘आप’ नेताओं ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए.

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के लिए Police और Government की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में Police का इस्तेमाल Political उद्देश्य के लिए किया जा रहा है और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के बजाय Police अन्य मामलों में व्यस्त रहती है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हर महीने अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, लेकिन आम लोगों, खासकर महिलाओं की शिकायतों को लेकर Police का रवैया अलग दिखाई देता है.

उन्होंने जनकपुरी में तीन साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का भी उल्लेख किया. भारद्वाज ने दावा किया कि घटना के बाद बच्ची के माता-पिता को Police अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर धमकाया गया और इस मामले में Government की ओर से पर्याप्त हस्तक्षेप नहीं किया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब Police पर गंभीर आरोप सामने आते हैं, तब Government की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की जाती.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि किसी लड़की के साथ मोहल्ले में छेड़छाड़ या उत्पीड़न हो रहा है और वह Police के पास शिकायत लेकर जाती है तो Police को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरती जाती है और ऐसी परिस्थितियों में अपराधियों का मनोबल बढ़ता है. उन्होंने कहा कि जब गलियों में खुले तौर पर घूमने वाले कथित बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी तो गंभीर अपराधों की घटनाएं सामने आती रहेंगी.

‘आप’ नेता ने दिल्ली Police की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि Police पर Political इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं. उन्होंने कहा कि Police के पास मुकदमे दर्ज करने के लिए पर्याप्त सक्रियता दिखाई देती है, लेकिन आम लोगों की शिकायतों और स्थानीय स्तर पर होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर वही तत्परता दिखाई नहीं देती.

उधर, ‘आप’ के नेता और कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कालकाजी में 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजधानी में नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध की खबरें लगातार सामने आ रही हैं और यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है. कुलदीप कुमार के अनुसार, कालकाजी मंदिर क्षेत्र में दर्शन के लिए पहुंची 17 वर्षीय लड़की के साथ आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया. आरोप है कि तीनों युवकों ने खुद को Policeकर्मी बताया और लड़की तथा उसके दोस्त को धमकाया. इस दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के दोस्त को पकड़ लिया.

कुलदीप कुमार ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर Chief Minister रेखा गुप्ता से सवाल करते हुए कहा कि राजधानी में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा Government की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में यदि बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर Government के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की बेटियों को भय नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल चाहिए. कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि अपराधियों के बीच Police का डर कम हुआ है और इसी कारण गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने Government से कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जवाब देने की मांग की.

पीकेटी/डीकेपी