
New Delhi, 10 नवंबर . दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली Government और नगर निगम पर निशाना साधा है. एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और ‘आप’ के नेता अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा की चार इंजन वाली Government की नाकामी के कारण देश की राजधानी दिल्ली जहरीली हवा की चपेट में है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्थिति गैस चैंबर जैसी हो गई है और दीपावली की रात प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था.
नारंग के मुताबिक, दीपावली की रात उनके विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 1870 तक दर्ज किया गया, जबकि Tuesday को भी राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार बना हुआ है. Tuesday को सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय में अंकुश नारंग ने केंद्र और दिल्ली Government पर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि Government ने दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है. उनके अनुसार, प्रदूषण के कारण दिल्ली के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. विशेष रूप से अस्थमा, हृदय रोग और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
उन्होंने कहा कि जहरीली हवा के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अंकुश नारंग ने दिल्ली Government और एमसीडी पर प्रदूषण के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा अब वोट चोरी और राम मंदिर के चंदे को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद एक्यूआई के आंकड़ों में भी हेराफेरी कर रही है. नारंग ने दावा किया कि जहांगीरपुरी स्थित प्रदूषण निगरानी स्टेशन पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे वहां दर्ज होने वाले प्रदूषण के आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि दीपावली के दिन दिल्ली के सभी मॉनिटरिंग स्टेशन बंद कर दिए गए थे, ताकि लोगों को प्रदूषण के वास्तविक स्तर की जानकारी नहीं मिल सके. इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में बनाए गए 20 नए मॉनिटरिंग स्टेशन भी ऐसे हरे-भरे इलाकों में स्थापित किए गए हैं, जहां प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम हो सकता है. नारंग के मुताबिक, दिवाली के दिन इन स्टेशनों को भी बंद रखा गया था. उन्होंने Government से इन आरोपों पर जवाब देने और प्रदूषण निगरानी व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. आप नेता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए न तो सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव दिखाई दे रहा है और न ही कोई प्रभावी कार्ययोजना जमीन पर नजर आ रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि पहले आम आदमी पार्टी की Government के दौरान सड़कों पर पानी का छिड़काव करने वाली एमसीडी की गाड़ियां दिखाई देती थीं, लेकिन अब ऐसी गाड़ियां नजर नहीं आ रही हैं. पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर भी पानी का छिड़काव करने वाले वाहनों की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है. नारंग ने Chief Minister रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वाही की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर राजधानी में प्रदूषण रोकने के लिए Government और नगर निगम क्या कदम उठा रहे हैं? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को भाषण और वादे नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन चाहिए. साफ हवा कोई Government की ओर से दिया जाने वाला एहसान नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है.
एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पिछले सदन की बैठक में भी आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया था. पार्टी की ओर से मांग की गई थी कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों की ड्यूटी और जवाबदेही तय की जाए. जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रदूषण नियंत्रण के उपाय प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि, उनके अनुसार, दिल्ली Government और एमसीडी की ओर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
उन्होंने कहा कि भाजपा Government को तत्काल प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए. दिल्ली की जनता को जहरीली हवा के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता. नारंग ने आरोप लगाया कि Government के प्रतिनिधि दिवाली मिलन समारोहों में व्यस्त हैं, जबकि राजधानी के लोग सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अंकुश नारंग ने Chief Minister रेखा गुप्ता से दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना Government की जिम्मेदारी है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content