दिल्ली में प्रदूषण के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप, एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पानी छिड़कने पर ‘आप’ ने सरकार को घेरा

New Delhi, 3 नवंबर . दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा Government पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़ों में हेराफेरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि दिल्ली में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति को कम दिखाने के लिए एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशनों के आसपास पानी का छिड़काव कराया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government प्रदूषण कम करने के ठोस उपाय करने के बजाय मॉनिटरिंग मशीनों की रीडिंग प्रभावित करने में जुटी है.

सौरभ भारद्वाज ने Tuesday को आईआईटी जहांगीरपुरी में स्थापित एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन के आसपास मशीनों के जरिए पानी का छिड़काव किए जाने का वीडियो भी social media पर साझा किया. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पानी डालकर वहां मौजूद धूल के कणों को दबाने की कोशिश की जा रही है, ताकि मशीन में प्रदूषण की रीडिंग वास्तविक स्थिति से कम दर्ज हो.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि Government का उद्देश्य दिल्ली में प्रदूषण को कम करना नहीं, बल्कि आंकड़ों में हेराफेरी करके प्रदूषण की गंभीरता को छिपाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास ही विशेष रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जबकि शहर के दूसरे प्रदूषित इलाकों में ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आती. उन्होंने कहा कि यदि वास्तविक प्रदूषण का स्तर 600 है तो इस तरह के तरीकों से आंकड़ों में उसे 300 तक दिखाने की कोशिश की जा सकती है. उन्होंने इसे दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के साथ धोखा करार दिया.

आप प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साल भी Government ने एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशनों के आसपास पानी का छिड़काव कराया था. इसके अलावा हरे-भरे इलाकों में नए मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित कर प्रदूषण के आंकड़ों को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी. उन्होंने Government की तुलना जीडीपी के आंकड़ों में कथित हेराफेरी से करते हुए कहा कि जिस तरह आर्थिक आंकड़ों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उसी तरह प्रदूषण के आंकड़ों में भी वास्तविकता छिपाई जा रही है.

उनके मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण लगातार गंभीर बना हुआ है, लेकिन Government आंकड़ों के जरिए लोगों को गुमराह करने में लगी है. इस मुद्दे पर बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा ने भी भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आईआईटी जहांगीरपुरी स्थित एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास मशीनों के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. यहां तक कि आसपास के क्षेत्र में टैंकरों से भी पानी डाला जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि Government को धूल और प्रदूषण नियंत्रित करना है तो पानी का छिड़काव सड़कों, निर्माण स्थलों और उन सभी स्थानों पर होना चाहिए जहां से धूल के कण हवा में फैलते हैं. केवल मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पानी डालने का क्या औचित्य है?

संजीव झा ने दावा किया कि जहांगीरपुरी स्थित मॉनिटरिंग स्टेशन पर पानी के छिड़काव के बावजूद एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि स्टेशन के आसपास पानी का छिड़काव नहीं किया जाता तो वहां की वास्तविक स्थिति और भी खराब हो सकती थी. उनके अनुसार, यह पूरी व्यवस्था प्रदूषण नियंत्रण के बजाय मॉनिटरिंग मशीन की रीडिंग कम करने की कोशिश का उदाहरण है.

विधायक ने कहा कि भाजपा Government प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कदम उठाने में नाकाम है. Government को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सड़कों की धूल, निर्माण कार्यों से निकलने वाले कणों और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर नियंत्रण हो, लेकिन इसके बजाय मशीनों की रीडिंग कम करने पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी Government की ऐसी कथित गड़बड़ियों को जनता के सामने लाएगी और हर मुद्दे पर जवाब मांगेगी.

संजीव झा ने BJP MP मनोज तिवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे उन स्थानों पर जाने की बात करते हैं जहां यमुना पहले से साफ है, लेकिन जहां नदी में गंदगी और प्रदूषण की समस्या है, वहां जाने से बचते हैं. उन्होंने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से सवाल किया कि क्या मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पानी का छिड़काव कर देना ही प्रदूषण नियंत्रण का Government का तरीका है?

–

पीकेटी/डीकेपी