
New Delhi, 9 अक्टूबर . New Delhi के नजफगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड की महत्वपूर्ण फ्रीहोल्ड भूमि के मुद्रीकरण के लिए नेशनल लैंड मॉनेटाइजेशन कॉर्पोरेशन (एनएलएमसी) ने ई-टेंडर और ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. यह जमीन New Delhi में रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग पर नजफगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है और एक प्रमुख फ्रीहोल्ड जमीन का टुकड़ा है. Friday को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई .
डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (डीपीई) की एनएलएमसी ने योग्य बोलीदाताओं को एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड की जमीन के मॉनेटाइजेशन के लिए ई-टेंडर और उसके बाद ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है.
वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह पिछले दो महीनों में एनएलएमसी की ओर से सार्वजनिक रूप से घोषित तीसरा ई-ऑक्शन है, जिससे Government की जमीन से कमाई करने (लैंड मॉनेटाइजेशन) की योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा.
लगभग 5.119 एकड़ (करीब 20,722.93 वर्ग मीटर) जमीन के इस टुकड़े को एक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रॉनिक बोली प्रक्रिया के जरिए सीधे बेचने का प्रस्ताव है. एनएलएमसी, एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से इस मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है.
इस प्रॉपर्टी के लिए रिजर्व प्राइस (न्यूनतम कीमत) 829.69 करोड़ रुपए तय की गई है, जिसमें प्रति एकड़ कम से कम 1 करोड़ रुपए की बोली बढ़ानी होगी. हिस्सा लेने की प्रक्रिया के तहत योग्य बोलीदाताओं को 16.60 करोड़ रुपए की ईएमडी (बयाना राशि) जमा करनी होगी.
मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया दो चरणों वाली इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के जरिए होगी, जिसमें पहले ई-टेंडर और फिर ई-ऑक्शन होगा. इससे योग्य बोलीदाताओं को एक व्यवस्थित और पारदर्शी एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा.
रजिस्ट्रेशन, टेक्निकल बिड जमा करने और ईएमडी/बैंक गारंटी जमा करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे है. टेक्निकल बिड 20 नवंबर को शाम 4 बजे खोली जाएंगी. 23 नवंबर को एक मॉक ऑक्शन (अभ्यास नीलामी) तय की गई है. टेक्निकल बिड खुलने के बाद ई-ऑक्शन की तारीख बताई जाएगी.
संभावित बोलीदाताओं की मदद करने और बोली प्रक्रिया को स्पष्ट करने के लिए 3 नवंबर को शाम 4 बजे रूम नंबर 309, ब्लॉक-14, पब्लिक एंटरप्राइज भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, New Delhi में एक प्री-बिड मीटिंग होगी.
यह बिक्री ‘जैसा है, जहां है’, ‘जैसा है, वैसा है’, ‘जो कुछ भी है’ और ‘कोई सहारा नहीं/कोई शिकायत नहीं’ के आधार पर की जाएगी, जैसा कि ई-ऑक्शन नोटिफिकेशन में बताया गया है.
प्रेस बयान में बताई गई जमीन का एरिया अस्थायी और सांकेतिक है. जमीन का सही एरिया सफल बोलीदाता के साथ किए जाने वाले संयुक्त सर्वे से तय किया जाएगा, जैसा कि ऑक्शन नोटिफिकेशन में बताया गया है. ई-टेंडर और ई-ऑक्शन की प्रक्रिया ई-निविदा प्लेटफॉर्म के जरिए की जा रही है, जिसमें रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड रजिस्ट्रेशन और इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्रक्रिया से जुड़ी मदद दे रहा है.
बोली लगाने के इच्छुक लोग खास ई-ऑक्शन पोर्टल के जरिए ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल’ (आरएफपी), विस्तृत नियम और शर्तें, योग्यता की जरूरतें, रजिस्ट्रेशन की जानकारी और इसमें शामिल होने से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. आधिकारिक ई-ऑक्शन पोर्टल ‘एनएलएमसीडॉटईएनआईवीआईडीएडॉटकॉम’ है, जबकि एनएलएमसी की वेबसाइट ‘एनएलएमसीडॉटडीपीईडॉटगॉवडॉटइन’ है.
–
एससीएच/
Skip to content