दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनेगा, पीएम मोदी ने बताया- ‘भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय’

New Delhi, 11 नवंबर . New Delhi जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम डिस्प्ले एरिया का केंद्र बनने जा रही है. Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने New Delhi स्थित ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन India म्यूजियम’ के विकास को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत 3,230 करोड़ रुपए है, जिसका मूल्यांकन सार्वजनिक निवेश बोर्ड द्वारा किया गया है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कल्पना कीजिए कि New Delhi दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम डिस्प्ले एरिया का केंद्र बन जाए? इसके विस्तार के बारे में सोचिए. हमारी संस्कृति के बारे में सोचिए. ‘युगे युगीन India म्यूजियम’ के पीछे यही विजन है. आज कैबिनेट का लिया गया निर्णय, ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की इमारतों को India की सभ्यतागत यात्रा के एक भव्य उत्सव के रूप में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.”

उन्होंने कहा कि प्राचीन ज्ञान प्रणालियों, गणित और खगोल विज्ञान से लेकर वास्तुकला, कला, भाषाओं और आध्यात्मिकता तक, यह म्यूजियम शानदार अनुभवों और विश्व-स्तरीय गैलरियों के जरिए हमारी हजारों साल पुरानी विरासत को जीवंत कर देगा. जो इमारतें कभी शासन-प्रशासन का केंद्र थीं, वे अब एक ऐसी जगह बन जाएंगी, जहां लाखों लोग हमारी सभ्यता की शाश्वत समृद्धि को जान सकेंगे, उसका अनुभव कर सकेंगे और उसका जश्न मना सकेंगे. India की सांस्कृतिक विरासत के लिए यह एक नया ऐतिहासिक अध्याय होगा.

‘युगे युगीन India म्यूजियम’ की परिकल्पना एक ऐतिहासिक सभ्यतागत संग्रहालय के रूप में की गई है, जो India की सभ्यतागत विरासत की निरंतरता, विविधता और समृद्धि को उसकी मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के समग्र चित्रण के माध्यम से प्रदर्शित करेगा. इस संग्रहालय का विकास ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर के अनुकूली पुनः उपयोग के माध्यम से किया जाएगा. इस दौरान इन भवनों की वास्तुशिल्पीय विशेषताओं और ऐतिहासिक विरासत के महत्व को संरक्षित रखते हुए इन्हें एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा.

लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर के प्रस्तावित निर्मित क्षेत्र में विकसित होने वाले इस संग्रहालय में आधुनिक संग्रहालय संबंधी पद्धतियों, इमर्सिव प्रौद्योगिकियों और आगंतुक-केंद्रित प्रस्तुतीकरण को एकीकृत किया जाएगा. विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संग्रहालयों के मानकों के अनुरूप विकसित होने वाला यह संग्रहालय विश्व में सबसे बड़े डिस्प्ले क्षेत्र वाला संग्रहालय होगा.

इस संग्रहालय में सुव्यवस्थित विषयगत दीर्घाओं, प्रदर्शनियों और व्याख्यात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से India की सभ्यतागत यात्रा को दर्शाया जाएगा. इसमें देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, ज्ञान प्रणालियों, कलात्मक परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा. परियोजना में प्रदर्शनी दीर्घाओं का विकास, संग्रह के भंडारण एवं संरक्षण की सुविधाएं, आगंतुकों के लिए सुविधाएं, आधुनिक प्रौद्योगिकियों और इमर्सिव अनुभवों का एकीकरण, भूदृश्य विकास, स्मार्ट भवन प्रणालियां तथा संबंधित बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है.

Prime Minister ने 18 मई 2023 को युगे युगीन India संग्रहालय की स्थापना की घोषणा की थी. सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण के बाद ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भवनों का किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सांस्कृतिक उद्देश्य के लिए अनुकूल पुनः उपयोग करने का एक अनूठा अवसर उपलब्ध हुआ है. इस परियोजना को वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. नॉर्थ ब्लॉक में अलंकरण थीम पर आधारित पहली उद्घाटन दीर्घा के वर्ष 2027 के उत्तरार्ध में आम जनता के लिए खुलने की संभावना है.

संग्रहालय में प्रदर्शित की जाने वाली सामग्री और संग्रह का विश्लेषण किया जा रहा है. इसके तहत राष्ट्रीय संग्रहालय और संस्कृति मंत्रालय के अन्य संग्रहालयों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 52 स्थल संग्रहालयों तथा विभिन्न राज्य संग्रहालयों एवं निजी संग्रहों से लगभग 18 लाख कलाकृतियों की पहचान की गई है. अन्य दीर्घाओं का विकास वास्तुकला एवं नगर परिदृश्य, गणित एवं खगोल विज्ञान, भाषाएं एवं लिपियां, आस्था एवं आध्यात्मिकता और India का जुड़ाव : व्यापार एवं विचार जैसी थीमों पर किया जा रहा है.

इस म्यूजियम से संस्कृति, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिणाम मिलने की उम्मीद है. यह एक प्रमुख सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा, जिससे देशी और विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे तथा वैश्विक स्तर पर India की सांस्कृतिक उपस्थिति और सॉफ्ट पावर को मजबूती मिलेगी. निर्माण और संचालन दोनों चरणों में कारीगरों, शिल्पकारों, शोधकर्ताओं, संग्रहालय विशेषज्ञों, डिजाइनरों और कलाकारों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. संग्रहालय को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि इसमें प्रतिवर्ष एक करोड़ आगंतुकों के आने-जाने की व्यवस्था हो सके. टिकटों की बिक्री, खान-पान, कार्यक्रमों, डिजिटल अनुभवों और गाइडेड टूर से नियमित राजस्व भी प्राप्त होगा.

–

एससीएच/एबीएम