दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

New Delhi, 18 अक्टूबर . दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ‘चलो यमुना’ (स्वच्छ यमुना प्रहरी) अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने आईटीओ स्थित हाथी घाट पर यमुना किनारे आयोजित सफाई अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने नदी को स्वच्छ रखने के लिए आम लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की. अभियान में दिल्ली के हजारों युवाओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने अभियान में लोगों की भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि यमुना स्वच्छता अभियान के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक संगठन आगे आए हैं. दिल्ली में यमुना के पूरे किनारे पर लोग सक्रिय रूप से सफाई अभियान में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका होना चाहिए. प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए.

Chief Minister ने सफाई अभियान के दौरान नदी किनारे मिले कचरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां देवी-देवताओं के वस्त्र, टूटी हुई मूर्तियां और धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल होने वाली कई वस्तुएं पड़ी थीं. लोग अक्सर पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री और अन्य अवशेष नदी में विसर्जित करने के लिए छोड़ देते हैं, जिससे यमुना प्रदूषित होती है. इसके अलावा, लोग प्लास्टिक और खाद्य पदार्थों के रैपर भी नदी किनारे फेंक देते हैं.

रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील की कि वे अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और यह सुनिश्चित करें कि पूजा सामग्री, धार्मिक वस्त्र, टूटी मूर्तियां, प्लास्टिक या किसी अन्य प्रकार का कचरा यमुना में न पहुंचे. उन्होंने कहा कि नदी को स्वच्छ रखना केवल Government की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है.

Chief Minister ने यह भी कहा कि यमुना प्रदूषण के कई अन्य कारण हैं, जिन पर Government गंभीरता से काम कर रही है. इन समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न संगठनों से भी संपर्क किया गया है. उनके मुताबिक, पिछले एक साल में नालों से लाखों टन गाद निकाली गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि Government के प्रयासों और जनता के सहयोग से धीरे-धीरे यमुना स्वच्छ दिखाई देने लगेगी.

यमुना घाट पर आयोजित सफाई अभियान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और Union Minister हर्ष मल्होत्रा ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर पिछली आम आदमी पार्टी Government पर निशाना साधा.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की Government बनने के बाद Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना के दिल्ली से होकर गुजरने वाले 33 किलोमीटर लंबे हिस्से की सफाई की योजना बनाई गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली Government ने यमुना की सफाई के नाम पर केवल राजनीति की और जनता से नदी को स्वच्छ बनाने के वादे किए, लेकिन इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं की.

मल्होत्रा ने कहा कि पिछली Government ने पहले पांच साल में यमुना को साफ करने का वादा पूरा नहीं किया और बाद में अगले पांच साल में सफाई का आश्वासन दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र Government की ओर से केजरीवाल Government को लगभग 2,900 करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद यमुना की सफाई के लिए कोई प्रभावी कार्ययोजना नहीं बनाई गई.

उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस योजना और निरंतर प्रयास जरूरी हैं. वहीं, Chief Minister रेखा गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे नदी में कचरा डालने से बचें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें.

–

पीएम