दिल्ली में खुलेआम बिक रहे नशे पर सियासी घमासान, विधायक ने स्मैक खरीदकर डीएम के सामने रखा पैकेट: सौरभ भारद्वाज

New Delhi, 12 नवंबर . देश की राजधानी दिल्ली में खुलेआम बिक रहे नशीले पदार्थों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने Government निशाना साधा. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा की चार इंजन वाली Government में दिल्ली धीरे-धीरे नशे की नगरी बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि राजधानी में नशे के कारोबार की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अब भाजपा के अपने विधायक को भी प्रशासन को जगाने के लिए खुद स्मैक खरीदकर जिलाधिकारी के सामने उसका पैकेट रखना पड़ा है.

Thursday को सौरभ भारद्वाज ने मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रोहतास नगर से भाजपा विधायक ने अपनी ही Government और प्रशासन का ध्यान नशे के खुले कारोबार की ओर आकर्षित करने के लिए स्मैक का एक पैकेट खरीदा और उसे जिलाधिकारी के सामने रख दिया. उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी दल के विधायक को नशे की बिक्री का सबूत जुटाकर अधिकारियों के सामने पेश करना पड़ रहा है तो इससे दिल्ली में कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में ड्रग्स, गांजा, स्मैक और कोकीन समेत कई तरह के नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. विधायक, पार्षद और आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि लगभग रोजाना इस संबंध में शिकायत कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, सीमापुरी और रोहतास नगर के अलावा उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बवाना, सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी जैसे इलाके नशे के कारोबार से बुरी तरह प्रभावित हैं.

आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली Police कमिश्नर से मिला था. इस दौरान कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार ने उन स्थानों के नाम भी Police अधिकारियों को बताए थे, जहां खुलेआम नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं. इसके बावजूद इन इलाकों में नशे की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकी है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब Police के वरिष्ठ अधिकारियों को नशा बेचने वाले स्थानों की जानकारी दी जा चुकी है तो अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों तक नशे की पहुंच को लेकर भी गंभीर चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बच्चे स्कूल परिसर में ही नशे का सेवन कर रहे हैं. नशे की हालत में बच्चों के व्यवहार और गतिविधियों पर नियंत्रण करना भी चुनौती बनता जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में फिरौती, हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं में कम उम्र के बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है. नशे की गिरफ्त में आए कुछ बच्चे हत्या, दुष्कर्म और फिरौती जैसी गंभीर वारदातों में शामिल हो रहे हैं. फिरौती नहीं मिलने पर गोलीबारी तक की घटनाएं हो रही हैं.

सौरभ भारद्वाज ने केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता जताने से पहले देश की राजधानी दिल्ली की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब अमित शाह दिल्ली Police कमिश्नर के साथ बैठक करें तो उन्हें दिल्ली की जनता को यह भी बताना चाहिए कि पिछले एक साल में गृह मंत्री के रूप में उन्होंने राजधानी को नशामुक्त बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं.

उन्होंने केंद्र Government के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और एम्स की संयुक्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि मौजूदा Government के कार्यकाल में दिल्ली में नशा करने वालों की संख्या बढ़ी है. उनके मुताबिक, इंजेक्शन के जरिए, सूखे नशे और सूंघकर नशा करने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. भारद्वाज ने कहा कि अमित शाह पंजाब में नशा खत्म करने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले दिल्ली में नशे के कारोबार पर लगाम लगानी चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government का ध्यान नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय Political विरोधियों की जासूसी कराने में लगा हुआ है. अंत में उन्होंने रोहतास नगर के भाजपा विधायक की सराहना करते हुए कहा कि वह अनुभवी और परिपक्व नेता हैं तथा एबीवीपी के समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं. ऐसे नेता को अपनी ही Government के प्रशासन को जगाने के लिए स्मैक खरीदकर जिलाधिकारी के सामने रखनी पड़े, यह दिल्ली में नशे के खिलाफ सरकारी तंत्र की विफलता को दर्शाता है.

उन्होंने केंद्र Government से राजधानी में नशे की बिक्री रोकने और युवाओं को इस गंभीर समस्या से बचाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की.

–

पीकेटी/डीकेपी