
New Delhi, 29 अगस्त . निहाल विहार Police स्टेशन की टीम ने 2 चोरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी से 5 मामलों का खुलासा हुआ. सभी आरोपियों का पहले का आपराधिक रिकॉर्ड है.
दिल्ली Police ने बताया कि 20 अगस्त को एक शिकायत मिली, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर 2 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, 2 इन्वर्टर बैटरी और 5,000 नकद चोरी कर लिए. इसके बाद निहाल विहार Police ने First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान, Police टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया. विश्लेषण के दौरान, कुछ लोगों को ऑटो-रिक्शा में घटना स्थल पर आते देखा गया. साथ ही, स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए.
इसी बीच रिसाल गार्डन, नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर ऑटो-रिक्शा के साथ आरोपियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली. जानकारी के आधार पर Police ने चिह्नित स्थान पर एक सुनियोजित छापेमारी की और दो संदिग्धों को एक ऑटो-रिक्शा के साथ पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उनकी पहचान मोहित उर्फ पाठा और राजीव के रूप में हुई. ऑटो-रिक्शा की तलाशी के दौरान, एक कमर्शियल एलीपीजी सिलेंडर बरामद हुआ, जो चोरी किया गया था.
Police ने जब ऑटो-रिक्शा से जुड़े जरूरी कागजात दिखाने के लिए कहा गया, तो वे उन्हें दिखा नहीं पाए. जांच करने पर पता चला कि ऑटो-रिक्शा चोरी का था, जिसके संबंध में गुरुग्राम के पालम विहार Police स्टेशन में First Information Report दर्ज है.
आरोपियों ने बताया कि अपराध करने के बाद उन्होंने चोरी का सामान महेंद्र को बेच दिया था और उसके ठिकाने के बारे में जानकारी दी. इस जानकारी के आधार पर Police टीम ने बताई गई जगह पर छापा मारा और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. टीम ने उसके पास से 1 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 4 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जो चोरी के थे.
–
ओपी/एएस
Skip to content