
New Delhi, 9 सितंबर . दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में गिरफ्तार मकान मालिक के बेटे महेश को Wednesday को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. महेश की Police कस्टडी आज खत्म हो रही है.
कोर्ट ने Monday को महेश को दो दिन की Police कस्टडी में भेजा था. वहीं, उर्मिला और हरिराम को Tuesday को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
दिल्ली Police के अनुसार, पूछताछ में महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता (उर्मिला और हरिराम) की ओर से इमारत के रखरखाव का काम देखता था. उन्होंने अगस्त 2025 में यह इमारत पीजी ऑपरेटर ‘हॉस्टल डेज’ को लीज पर दी थी.
एक अधिकारी ने Tuesday को बताया कि दिल्ली Police ने उत्तर प्रदेश के कासगंज से उस लेबर कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार किया है, जो उस इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम देख रहा था. Police ने बताया कि लेबर कॉन्ट्रैक्टर को कासगंज से पकड़ा गया.
Police ने बताया कि लेबर कॉन्ट्रैक्टर से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि जिस दिन इमारत गिरी, उस दिन बेसमेंट के फर्श की मरम्मत की जा रही थी, क्योंकि पिछले आठ-दस दिनों से बारिश के मौसम में वहां कचरा जमा हो रहा था. साथ ही, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए जगह बढ़ाने के मकसद से इमारत के ग्राउंड फ्लोर की भी मरम्मत की जा रही थी.
Police ने बताया कि ‘हॉस्टल डेज’ नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और Sunday दोपहर करीब 1.30 बजे जब यह घटना हुई, तब वहां कई छात्र मौजूद थे. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई.
इस घटना के बाद बगल की इमारत को गिराने का भी आदेश दिल्ली Government ने दिया है. Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने Tuesday को ‘एक्स’ पर असुरक्षित ढांचे को गिराने की योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “Chief Minister रेखा गुप्ता के निर्देश पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना वाली जगह के पास बनी जर्जर इमारत को गिराने का आदेश दिया गया है.”
–
डीसीएच/
Skip to content