दिल्ली में आज से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, कपिल मिश्रा बोले- ‘भविष्य में शामिल करेंगे और भी नावें’

New Delhi, 10 नवंबर . दिल्ली में यमुना नदी के अंदर Tuesday से ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ सेवा शुरू होने जा रही है. इस अवसर पर दिल्ली Government में मंत्री कपिल मिश्रा ने ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ की खासियत और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है.

‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ की शुरुआत पर मंत्री कपिल मिश्रा ने समाचार एजेंसी से कहा, “‘नमो यमुना रिवर सफारी’ के लिए नाव तैयार है. Chief Minister रेखा गुप्ता और Union Minister सर्बानंद सोनोवाल आज इसका उद्घाटन करेंगे. यह केंद्र Government, दिल्ली Government और डीडीए की एक संयुक्त परियोजना है.”

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, “यहां हर शाम एक म्यूजिकल फाउंटेन शो होगा, जिसमें भगवान कृष्ण और मां यमुना की गाथाओं का लोग आनंद उठा सकते हैं. नदी के किनारे एक मनोरंजन क्षेत्र भी विकसित किया गया है.”

उन्होंने कहा, “इस परियोजना की खास बात यह है कि यह एनजीटी के नियमों का पालन करती है. यह नाव इलेक्ट्रिक से चलती है और भविष्य में हम इसमें और भी नावें शामिल करने की योजना बना रहे हैं.”

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यहां 5 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट भी विकसित किया जाएगा. इस नाव में लगभग 40 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और आने वाले दिनों में इसमें और भी नावें जोड़ी जाएंगी.

बता दें कि केंद्रीय पोर्ट, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल Tuesday को दिल्ली में उपGovernor तरणजीत सिंह संधू और Chief Minister रेखा गुप्ता की उपस्थिति में ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ का शुभारंभ करेंगे.

दिल्ली Government का मानना है कि सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर के रूट पर चलने वाली यह क्रूज सफारी दिल्लीवासियों को एक नया अनुभव देगी. इस पहल से दिल्ली में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यमुना रिवर क्रूज दिल्ली को एक बिल्कुल नया अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज Union Minister सर्बानंद सोनोवाल के साथ मिलकर, हम ‘यमुना रिवर क्रूज सेवा’ की शुरुआत कर रहे हैं. यह कदम मां यमुना को लोगों के और करीब लाने, मनोरंजन के नए अवसर पैदा करने और दिल्ली के रिवरफ्रंट को एक नई पहचान देने की दिशा में उठाया गया है.”

–

डीसीएच/