
New Delhi, 7 नवंबर . उत्तर-पूर्वी जिला Police ने पांच अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने और रखने का आरोप है.
Police ने तीन थाना क्षेत्रों में चलाए गए संयुक्त अभियानों के दौरान लगभग 91.910 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं.
दरअसल, पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत Friday को ज्योति नगर, शास्त्री पार्क और दयालपुर Police थानों के इलाकों में कार्रवाई की गई.
Police के अनुसार, ज्योति नगर इलाके में तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और 61 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए.
पहले ऑपरेशन में Police ने अशोक नगर मार्केट में हनुमान फाटक के पास सुनाय कुमार (42) को पकड़ा और उसके पास से 26 किलोग्राम पटाखे बरामद किए, जिनमें स्काई शॉट्स, बुलेट बम और चकरियां शामिल थीं. क्यूआर-कोड वेरिफिकेशन से पता चला कि ये पटाखे पर्यावरण के अनुकूल पटाखे नहीं थे. वह कोई वैध लाइसेंस भी नहीं दिखा सका.
दूसरे ऑपरेशन में अशोक नगर के फाटक रोड पर हनुमान मंदिर के पास डी-ब्लॉक की गली नंबर 3 से अतुल (20) को 13 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ पकड़ा गया. तीसरे ऑपरेशन में अमर कॉलोनी के मंगल बाजार के पास खेम चंद (54) को 22 किलोग्राम पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया.
इसके अतिरिक्त, शास्त्री पार्क में एक गुप्त सूचना के आधार पर Police टीम ने दुर्गा मंदिर रोड पर जीबीएसएएस स्कूल के पास अवधेश (50) को पकड़ा. उसके पास से दो प्लास्टिक की बोरियों में 20.360 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए.
एक अन्य ऑपरेशन में दयालपुर Police ने नेहरू विहार में एक मंदिर के पास मेन करावल नगर रोड से यासीन (40) को पकड़ा. वह बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेच रहा था. Police ने उसके पास से 10.550 किलोग्राम पटाखे जब्त किए.
इन सभी पांच मामलों में अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. Police ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से किसी का भी पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. इन सभी पांच मामलों में आगे की जांच चल रही है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content