
New Delhi, 25 अक्टूबर . दिल्ली Police की पश्चिमी जिला एंटी-नारकोटिक्स टीम ने Sunday को राजधानी में सक्रिय अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. Police ने आरोपियों के कब्जे और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों से कुल 26.466 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस नेटवर्क का संचालन दिल्ली, बिहार और Odisha में किया जा रहा था.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार, नितेश कुमार और विक्की कुमार के रूप में हुई है. तीनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Police जांच में सामने आया कि तस्करी के लिए कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता था. गांजे को साड़ियों के डिब्बों, साउंड बॉक्स और आरओ वाटर प्यूरीफायर के कार्टन में छिपाकर Odisha से दिल्ली भेजा जाता था. इसके बाद इसकी स्थानीय नशा तस्करों के बीच आपूर्ति की जाती थी.
Police के मुताबिक, एंटी-नारकोटिक्स टीम ख्याला इलाके में नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चंदन कुमार को पकड़ा गया. उसके ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर 16.906 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद जांच के दौरान ख्याला की जेजे कॉलोनी स्थित उसके किराये के मकान से 5.354 किलोग्राम गांजा और बरामद किया गया.
पूछताछ में चंदन ने कथित तौर पर खुलासा किया कि गांजा Odisha से कूरियर पार्सल के जरिए मंगाया जाता था. इस व्यवस्था में बिहार निवासी नितेश कुमार की भूमिका सामने आई.
जांच में पता चला कि नितेश बिहार से मोबाइल फोन के जरिए पूरे नेटवर्क का संचालन करता था और Odisha तथा दिल्ली में अपने सहयोगियों को निर्देश देता था. Odisha से कूरियर कंपनी के माध्यम से गांजे की खेप भेजी जाती थी, जिसे दिल्ली में चंदन कुमार और विक्की कुमार प्राप्त करते थे.
Police के अनुसार, नितेश पार्सल पर जानबूझकर गलत या अधूरे डिलीवरी पते दर्ज कराता था. इससे कूरियर कर्मियों को पार्सल पहुंचाने के लिए उस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करना पड़ता था. इसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ समन्वय कर खेप की डिलीवरी सुनिश्चित करता था.
Police ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक और खेप के Odisha से दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिली. गांजे को आरओ वाटर प्यूरीफायर के कार्टन में छिपाकर भेजे जाने की आशंका थी. इसके बाद Police टीम ने विभिन्न कूरियर कार्यालयों में पूछताछ की और ख्याला इलाके में संभावित डिलीवरी स्थल का पता लगाया.
Police ने पार्सल लेने आने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसी दौरान 22 वर्षीय विक्की कुमार को ख्याला के विष्णु गार्डन स्थित एस ब्लॉक के पास उस समय पकड़ा गया, जब वह कथित तौर पर खेप लेने पहुंचा था. उसके पास से 4.206 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके साथ ही मामले में कुल बरामद गांजे की मात्रा 26.466 किलोग्राम हो गई.
Police की जांच में आरोप है कि विक्की कुमार, नितेश कुमार के निर्देश पर गांजे की खेप प्राप्त करता और उसे दिल्ली में स्थानीय नशा तस्करों तक पहुंचाता था. मामले में नेटवर्क के अन्य संभावित संपर्कों और तस्करी से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है.
–
डीएससी
Skip to content