दिल्ली भाजपा ने थप्पड़ कांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, आप विधायक पर लगाया उकसाने का आरोप

New Delhi, 27 सितंबर . दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि Sunday दोपहर तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई ‘थप्पड़ मारने’ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जैसा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने खुद कहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए था. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन परिस्थितियों को समझना भी जरूरी है, जिनमें यह घटना हुई.

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले सप्ताह से तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह विकासपुरी में बनाई जा रही सड़क पर काम करने वाले ठेकेदार को लेकर कुछ व्यक्तिगत शिकायतें उठा रहे थे और अधिकारियों पर ठेकेदार के साथ बैठक कराने का दबाव बना रहे थे.

उन्होंने कहा कि जब ठेकेदार ने विधायक से मुलाकात नहीं की, तो विधायक ने social media पर वीडियो के जरिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. यह मामला मंत्री प्रवेश वर्मा के संज्ञान में भी आया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर प्रशासनिक निरीक्षण करने का फैसला किया.

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि विकासपुरी जाते समय मंत्री प्रवेश वर्मा ने शिष्टाचार के तहत आप विधायक जरनैल सिंह को फोन किया और मौके पर मिलने के लिए कहा. जब विधायक नहीं पहुंचे तो मंत्री ने दोबारा फोन किया. इसके बाद विधायक करीब 50 आप कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और अभद्र तथा असभ्य व्यवहार करने लगे.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक प्रोटोकॉल और शिष्टाचार के तहत मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधायक जरनैल सिंह को निरीक्षण में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन विधायक ने भीड़ की राजनीति करते हुए हंगामा किया.

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर मंत्री चाहते तो वे भी 100-200 कार्यकर्ताओं को बुलाकर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करवा सकते थे. हालांकि, उन्होंने विधायक से मिलकर मामले का समाधान निकालने का लोकतांत्रिक रास्ता चुना.

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय विधायक जरनैल सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से अनुचित तरीके से बात की और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने भी ऐसा ही व्यवहार किया.

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जब पीडब्ल्यूडी मंत्री अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे, तब विधायक जरनैल सिंह के एक सहयोगी और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया तथा अपशब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने दावा किया कि अपशब्द सुनने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा उत्तेजित हो गए और इसके बाद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई.

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पूरी घटना विधायक जरनैल सिंह की सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है. उन्होंने सवाल किया कि पहले से सूचना दिए जाने के बावजूद विधायक को सरकारी निरीक्षण स्थल पर पहुंचने में 45 मिनट क्यों लगे और वे अपने साथ भीड़ लेकर क्यों आए?

कपूर ने कहा कि Sunday को विकासपुरी में जो कुछ हुआ, उसे पीडब्ल्यूडी मंत्री ने स्वयं गलत बताया है और सभी को इसका खेद है. हालांकि उन्होंने कहा कि विधायक जरनैल सिंह को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि मंत्री की ओर से पहले जानकारी दिए जाने के बावजूद वे 45 मिनट देरी से क्यों पहुंचे और अपने साथ भीड़ लेकर क्यों आए.

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि विधायक जरनैल सिंह ने भीड़ लाकर जानबूझकर भाजपा के मंत्री को उकसाया. उन्होंने इसकी तुलना पूर्व Chief Minister एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल की घटनाओं से करते हुए आरोप लगाया कि इसी तरह की साजिश के तहत दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव और आप के ही एक सांसद के साथ मारपीट करवाई गई थी.

–

एएमटी/