
New Delhi, 29 सितंबर . दिल्ली भाजपा की नवनियुक्त सह-प्रभारी और पूर्व सांसद दर्शना जरदोश ने Tuesday को दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाली. इस दौरान उन्होंने दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महासचिव विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहनलाल गिहारा ने पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त सह-प्रभारी दर्शना जरदोश का स्वागत और अभिनंदन किया.
कार्यभार संभालने के बाद हुई बैठक में दर्शना जरदोश ने कहा कि पार्टी अब महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए अधिक केंद्रित और सक्रिय तरीके से काम करेगी.
उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा महिलाओं एवं युवाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया.
दर्शना जरदोश Gujarat के सूरत से तीन बार Lok Sabha सांसद रह चुकी हैं. पार्टी के अनुसार, उन्होंने 2014 और 2019 के Lok Sabha चुनावों में देश में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाली महिला उम्मीदवार के रूप में रिकॉर्ड बनाया था.
वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2025 में निगम प्रशासन सेवा मे पुनः आने के बाद से भाजपा प्रशासन लगभग 2550 अस्थाई सफाई कर्मियों को नियमित सेवा दे चुका है जबकि 2023-24 एवं 2024-25 में आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम ने दो वर्ष में मात्र 500 से कम सफाई कर्मचारी नियमित किए थे.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सफाई कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर जीवन देने के लिए कटिबद्ध है और इसलिए 2025 विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र के वादे को पूरा करते हुए हम अस्थाई सफाई कर्मियों की सेवा को समयबद्ध तरीके से नियमित कर रहे हैं.
–
डीएससी
Skip to content