दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की

New Delhi, 4 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Friday को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान में भाग लिया.

इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और Lok Sabha सांसद बांसुरी स्वराज सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे.

इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि प्रभु श्री कृष्ण हम सबके इष्टदेव हैं और देश, सनातन परंपराओं और संस्कृतियों के हमेशा वाहक रहे हैं. प्रभु श्री कृष्ण ने हमेशा अधर्म का नाश करने और धर्म को स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन दिया है. उनके जीवन को हम उसी रूप में अपनाकर आत्मसात करते हैं. प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद समस्त भारतवासियों और समस्त हिंदू समाज को इसी प्रकार से मिलता रहे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज जन्माष्टमी के अवसर पर हम सब प्रभु श्री कृष्ण को शीश नमन करने के लिए इस्कॉन के इस पवित्र मंदिर में आए हैं. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि समस्त देशवासियों, हमारे सभी हिंदू और सनातन परंपरा के लोगों के जीवन में सुख-शांति रहे तथा प्रभु श्री कृष्ण के आशीर्वाद से India उसी रूप में यशस्वी बनता रहे, जैसे पूर्व के कालखंड में था.

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं. Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है. उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है. जय श्रीकृष्ण!

एमएस/