
New Delhi, 26 सितंबर . दिल्ली Police ने social media पर प्रसारित हो रहे एक फर्जी वीडियो का खंडन किया है. वीडियो में दावा किया गया है कि New Delhi के जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
दिल्ली Police डीसीपी की तरफ से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया कि आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का दावा झूठा है.
Police की तरफ से बताया गया कि वीडियो पुराना है. साझा किया जा रहा फुटेज एक पुराने कार्यक्रम का संग्रहित फुटेज है. जानबूझकर गलत सूचना फैलाने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली Police ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक या फर्जी सामग्री (तस्वीर, वीडियो या ऑडियो) बनाने, शेयर करने या प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जनता से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.
Police का कहना है कि यह केवल एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है. social media पर नए अपलोड होने वाले कंटेंट पर भी नजर रखी जा रही है, जिससे ऐसा कोई भी संदेश, वीडियो या पोस्ट सामने आने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो.
दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित ‘एंटी-गुंडा बिल’ को लेकर सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को पीआईबी फैक्ट चेक ने भ्रामक और गलत बताया है. इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि President ने विधेयक को पुनर्विचार के लिए पश्चिम बंगाल Government को लौटा दिया है.
पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ‘द वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026’ अभी परीक्षण की प्रक्रिया में है.
पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा जानकारी के अनुसार, “पश्चिम बंगाल Government ने Governor द्वारा आरक्षित किए गए इस विधेयक को President के विचार और मंजूरी के लिए केंद्र Government के पास भेजा था.”
इसके बाद विधेयक को परीक्षण और टिप्पणियों के लिए केंद्र Government के संबंधित मंत्रालयों और विभागों के बीच सर्कुलेट किया गया. गृह मंत्रालय के स्पष्टीकरण के मुताबिक, विधेयक पर परीक्षण की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है.
–
एमएस/एबीएम
Skip to content