दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन मामले में 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की

New Delhi, 11 अक्टूबर . दिल्ली Police ने राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन करने की कोशिशों के सिलसिले में 20 से अधिक First Information Report दर्ज की है.

अधिकारियों ने Sunday को बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) में गड़बड़ी हुई है. इस दौरान कानून को अपने हाथ में लेने, सरकारी काम में बाधा डालने और Policeकर्मियों के साथ मारपीट करने जैसे अपराधों के लिए First Information Report दर्ज की गईं.

वहीं, सीजेपी की लीगल मामलों की हेड रत्ना सिंह के अनुसार, दिल्ली Police द्वारा एहतियातन हिरासत में लिए गए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को Sunday को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने रिहा करने का आदेश दिया.

सिंह ने पहले कहा था कि एहतियातन हिरासत में लिए जाने के बाद इन तीनों को दिल्ली कैंट Police स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना था.

Saturday को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. वे India के चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए राजधानी आए थे.

Saturday को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 3,000 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन जैसे विपक्षी नेता भी शामिल थे. जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा घेरा बना दिया था, जिससे प्रस्तावित आंदोलन शहर भर में कई छोटे-छोटे समूहों में बंट गया.

अधिकारियों ने पहले ही प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और बिना अनुमति के जमा होने पर चेतावनी दी थी. साथ ही, इंटरनेट पर पाबंदियां लगाईं, रास्ते बंद किए और ट्रैफिक का रूट बदला ताकि जंतर-मंतर पर सीजेपी के जुलाई वाले हिंसक प्रदर्शन जैसी स्थिति दोबारा न बने.

Police ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को छत्रसाल स्टेडियम और विभिन्न Police स्टेशनों सहित अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया. विपक्षी नेताओं सहित उनमें से अधिकतर लोगों को देर शाम रिहा कर दिया गया. social media इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी Saturday को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया और Sunday सुबह रिहा कर दिया गया.

–

ओपी/पीएम