दिल्ली पुलिस ने रूसी विदेश मंत्री का ‘फर्जी’ वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

New Delhi, 4 नवंबर . दिल्ली Police ने Supreme Court के वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कथित रूप से डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने के आरोप में First Information Report दर्ज की है.

दिल्ली Police के मुताबिक, यह मामला Tuesday (3 नवंबर) को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया. टीम ने एक social media पोस्ट देखा, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रूसी विदेश मंत्री का कथित तौर पर छेड़छाड़ किया गया वीडियो भूषण के हैंडल से शेयर किया गया था.

दिल्ली Police ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “3 नवंबर को, साइबर पेट्रोलिंग के दौरान, यह पता चला कि एक social media हैंडल ने दावा किया है कि रूसी विदेश मंत्री का एक कथित डॉक्टर्ड वीडियो, जो India के खिलाफ है, प्रशांत भूषण के हैंडल से शेयर किया गया था.”

दिलली Police ने कहा, “वीडियो के माध्यम से भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर सार्वजनिक उपद्रव व अफवाहें फैलाने का आरोप है. इस संबंध में बीएनएस की धारा 336(4), 353(1) (सी), 356 और 340(2) के तहत First Information Report और आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है.” अधिकारियों ने बताया कि यह First Information Report स्पेशल सेल Police थाने में दर्ज की गई है.

इससे पहले, विदेश मंत्रालय (एमईए) की फैक्ट-चेक यूनिट ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के कथित वीडियो के संबंध में बयान दिया और इसे फर्जी बताया. शेयर किए गए डॉक्टर्ड वीडियो में रूसी विदेश मंत्री India के अंदरूनी मामलों और तेल खरीद पर आलोचना करते हुए दिख रहे थे.

प्रशांत भूषण की ओर से शेयर किए गए वीडियो के तथ्यों को रूसी दूतावास ने भी खारिज किया था. इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि क्लिप पूरी तरह से मनगढ़ंत थी. एमईए ने एक पोस्ट में लिखा, “फेक अलर्ट! इस पोस्ट में इस्तेमाल किया जा रहा रूसी विदेश मंत्री का वीडियो फर्जी है!”

–

डीसीएच/