
New Delhi, 14 नवंबर . दिल्ली Police ने Saturday को बताया कि संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने रंगदारी की एक साजिश को नाकाम कर दिया है. साथ ही, Police ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक मशहूर Bollywood Actor पर होने वाले हमले को भी टाल दिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक Mumbai का रहने वाला है.
सहायक Police आयुक्त (एसीपी) विवेक त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज चौहान और इंस्पेक्टर सुरेश चंद चौधरी के नेतृत्व वाली Police टीम ने इस गिरोह के एक अहम सदस्य को गिरफ्तार किया. वह एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर दिल्ली आया था, ताकि एक प्रमुख स्थानीय व्यवसायी को निशाना बनाकर गोलीबारी कर सके.
आरोपी की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की के रूप में हुई है.
Police ने बताया कि पहली गिरफ्तारी के बाद, खुफिया जानकारी के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई के चलते उसके साथी दीप उर्फ दीपक सिंह को भी Mumbai से पकड़ लिया गया. इससे एक विदेशी गैंगस्टर द्वारा एक मशहूर Bollywood Actor पर रची गई हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया.
दीप उर्फ दीपक सिंह पंजाब में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की कथित हत्या के मामले में भी आरोपी है और तब से ही Police की पकड़ से बच रहा था.
आरोपी विकास ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली स्पेशल सेल Police स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत 3 नवंबर की First Information Report के आधार पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
Police के अनुसार, विकास ठाकुर उर्फ विक्की पंजाब के जालंधर का रहने वाला है, जबकि दीप उर्फ दीपक सिंह तरन तारन का रहने वाला है.
जांचकर्ताओं ने बताया कि ठाकुर विदेश में छिपे एक गैंगस्टर के लिए काम करने लगा था और उसे Mumbai में एक मशहूर Bollywood Actor को गोली मारने का काम सौंपा गया था.
इसी दौरान, उसी विदेश में छिपे गैंगस्टर का एक और शूटर, दीप उर्फ दीपक सिंह, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हाई-प्रोफाइल हत्या को अंजाम देने के बाद Mumbai में छिपा हुआ था.
इससे पहले, 3 अक्टूबर को दीप ने अपने साथी पलविंदर उर्फ काका के साथ मिलकर, उसी विदेश में छिपे गैंगस्टर के इशारे पर अमृतसर में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू को निशाना बनाया था. इस हमले में संधू की जान चली गई और पलविंदर को पंजाब Police ने गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद, दीप अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए Mumbai में जाकर छिप गया.
Police ने बताया कि उक्त गैंगस्टर के निर्देश पर आरोपी दीप उर्फ दीपक सिंह को और अधिक समय तक छिपे रहने के लिए कहा गया था, ताकि वह 1984 में सिखों के खिलाफ कथित टिप्पणी करने वाले Bollywood Actor पर हमला कर सके.
हाल ही में, विकास ठाकुर ने विदेश में रहने वाले एक अन्य गैंगस्टर से जुड़ने के बाद, दिल्ली में एक स्थानीय व्यवसायी को गोली मारने का काम लिया. उसने दीप को भी इस गैंगस्टर से मिलवाया.
इसके बाद, अपनी योजना के अनुसार, ठाकुर Mumbai से दिल्ली आया ताकि वह जबरन वसूली के मकसद से एक स्थानीय व्यवसायी पर गोली चला सके, और दीप को बाद में उसके साथ शामिल होना था.
इससे पहले कि दोनों आरोपी इस वारदात को अंजाम दे पाते, दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने उन्हें पकड़ लिया.
–
एमएस/
Skip to content