
New Delhi, 24 नवंबर . घर पर बिना बताए काम की तलाश में दिल्ली आईं दो नाबालिग बहनों को Police ने ढूंढ लिया है. Police की ओर से जानकारी दी गई कि Tuesday को Police ने लगभग दो महीने की लगातार कोशिशों और काउंसलिंग के बाद, Madhya Pradesh की दो नाबालिग बहनों (उम्र 10 और 17 साल) को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उनके पिता से मिला दिया.
Police के अनुसार, ये लड़कियां अपने परिवार को बताए बिना घर से निकल गई थीं और काम की तलाश में दिल्ली आ गई थीं. Police ने बताया कि 17 सितंबर को सेंट्रल दिल्ली में दो महिला Policeकर्मियों ने दोनों नाबालिग बहनों को देखा था. दोनों लड़कियां एक ई-रिक्शा से उतरी थीं और डरी हुई लग रही थीं.
Policeकर्मी उनके पास गए और उनसे बात करने की कोशिश की. हालांकि, शुरुआत में लड़कियां अपनी पहचान, घर का पता या परिवार के सदस्यों के बारे में कुछ भी बताने से हिचकिचा रही थीं. उनकी उम्र और स्थिति को देख कर Police टीम ने ‘उड़ान शेल्टर होम’ भेज दिया था.
Police ने बताया कि महिला Policeकर्मियों ने लगभग दो महीने तक इन बहनों की काउंसलिंग की. उन्होंने लड़कियों का भरोसा जीतने और उनकी पहचान का पता लगाने के लिए लगातार कोशिश की. बातचीत के दौरान, लड़कियों ने अपना नाम बताया. उन्होंने Police को बताया कि वे अपने परिवार को बताए बिना घर से निकल आई थीं और काम की तलाश में दिल्ली आ गई थीं.
इस मामले की जानकारी एसएचओ और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) 3 को दी गई. दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया गया और अधिकारियों के निर्देशानुसार उन्हें शेल्टर होम में रखा गया. उनकी पहचान पक्की होने और परिवार के बारे में जानकारी मिलने के बाद Police टीम ने उनके पिता को जानकारी दी. पिता ने Police को बताया कि परिवार भी लड़कियों को ढूंढ रहा था, लेकिन उनका पता नहीं लगा सका.
23 नवंबर को पिता को दिल्ली बुलाया गया. दोनों बहनों को ‘उड़ान शेल्टर होम’ से लाकर सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के सामने पेश किया गया. पहचान की पुष्टि और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, समिति के निर्देशों के अनुसार दोनों लड़कियों को उनके पिता को सौंप दिया गया. उनका सामान भी उन्हें वापस दे दिया गया.
डीसीपी (सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट) रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि लड़कियों का सुरक्षित मिलना और उन्हें परिवार से मिलाना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति Police बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
Police ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए उनके प्रयासों में, इलाके में लगातार गश्त करना और समय रहते तुरंत कार्रवाई करना सबसे अहम रहा है.
–
एसडी/एबीएम
Skip to content