दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

New Delhi, 14 नवंबर . दिल्ली Police ने बुराड़ी इलाके में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी और इसी दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल, Police आगे की कार्रवाई में जुटी है.

दिल्ली Police से जुड़े सूत्रों के अनुसार, Police को आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसको महिला दिखी थी, जिसके बाद वह गलत काम करने के इरादे से उसके पास गया था. नाकाम रहने पर आरोपी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की थी. आरोप है कि उसने महिला के सिर पर कई बार पत्थर से वार किए.

महिला का शव Tuesday को बरामद किया गया था. Police ने अपने बयान में कहा कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है.

इससे पहले, Friday को दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया. मृतक महिला की पहचान 35 से 40 साल की रीना के रूप में हुई. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया.

परिजनों का आरोप है कि राम कुमार नाम के एक शख्स ने रात के समय फोन करके रीना को अपने पास बुलाया था. आरोप है कि रीना उसके पास पहुंची, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश इलाके में बरामद हुई. परिजनों ने इस पूरे मामले में राम कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए. परिवार ने यह भी दावा किया कि इस मामले में Police ने राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

अभी खजूरी खास थाना Police पूरे मामले की जांच में जुटी है. Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है.

–

डीसीएच/