
New Delhi, 28 अगस्त . दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक युवा दंपति को गिरफ्तार किया है. Police का दावा है कि दोनों साल 2024 से Pakistanी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थे और social media के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े थे.
स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय Pakistan समर्थित जासूसी नेटवर्क की जानकारी मिली थी. जांच आगे बढ़ी तो Police के हाथ एक ऐसे नेटवर्क के सुराग लगे, जो भारतीय सिम कार्ड जुटाकर Pakistan तक पहुंचाने और संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहा था.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल और उसकी पत्नी समीरा के रूप में हुई है. साहिल पहले एक Pakistanी एजेंट के संपर्क में आया था, जिसके बाद दोनों की मुलाकात कथित Pakistanी खुफिया अधिकारी यानी पीआईओ से कराई गई.
जांच में सामने आया कि साल 2024 और 2025 के दौरान दोनों ने कथित तौर पर 8 भारतीय सिम कार्ड Dubai के रास्ते Pakistan भेजे, जिसके बदले उन्हें करीब 30 हजार रुपये मिले.
Police का दावा है कि इन भारतीय नंबरों पर Pakistan में व्हाट्सऐप अकाउंट चलाए गए और इनके जरिए भारतीय व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रवेश कर संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई.
इतना ही नहीं, साहिल को India में अलग-अलग जगहों पर छावनी इलाकों की रेकी (जासूसी) करने और उन आर्मी जवानों की जानकारी देने का काम भी सौंपा गया था, जिनके कोर्ट मार्शल की कार्यवाही ट्रिब्यूनल में लंबित है.
साहिल से पूछताछ के बाद उसकी पत्नी समीरा को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि Pakistanी संस्थाओं को सिम कार्ड उपलब्ध कराने में उसकी अहम भूमिका थी. उनके मोबाइल फोन के फोरेंसिक विश्लेषण में साहिल, समीरा और Pakistanी हैंडलर्स के बीच व्हाट्सएप चैट सहित कई आपत्तिजनक बातचीत मिलीं.
उनसे पूछताछ से Pakistanी खुफिया ऑपरेटिव्स के काम करने के तरीके का पता चला और इस मॉड्यूल की संरचना और कामकाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली.
इस ऑपरेशन से Pakistan स्थित हैंडलर्स और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए ओवर-ग्राउंड वर्कर्स, स्लीपर सेल्स के साथ तालमेल बिठाने के उनके तरीकों के बारे में अहम जानकारी सामने आई. इस ऑपरेशन को अंजाम देकर दिल्ली Police ने Pakistanी खुफिया ऑपरेटिव्स द्वारा की जा रही जासूसी गतिविधियों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया.
बता दें कि मोहम्मद साहिल का जन्म 2001 में हुआ था. इग्नू से बीए करने के बाद उसने एलएलबी करने की योजना बनाते हुए एक वकील के साथ काम करना शुरू किया. जून 2025 में उसने नौकरी छोड़ दी. 2022 में उसकी मुलाकात समीरा से हुई, जिससे उसने बाद में शादी कर ली. साहिल के पिता मोहम्मद अशफाक 1982 में अपने गृहनगर बदायूं (यूपी) से दिल्ली आ गए थे और सराय काले खां में बस गए, जहां वे कार मैकेनिक का काम करते हैं.
वहीं, समीरा का जन्म 2005 में हुआ था. दिल्ली से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद समीरा ने कॉरेस्पोंडेंस के ज़रिए बीए किया. गिरफ्तारी से पहले समीरा नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करती थीं. समीरा के पिता नदीम 1996 में अपने गृहनगर बिजनौर (यूपी) से दिल्ली आए और शकूरपुर में बस गए.
–
ओपी/पीएम
Skip to content