दिल्ली पुलिस ने चोरी के पांच मामलों का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 290 बैग और दो मोबाइल बरामद

New Delhi, 14 नवंबर . New Delhi के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट Police ने कार्रवाई करते हुए छीना-झपटी और चोरी के पांच मामलों का खुलासा किया है. Police ने इन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन, चोरी किए गए 290 बैकपैक, दो मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है. Police ने तिमारपुर, रूप नगर और कश्मीरी गेट थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की है. cctv फुटेज, तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई.

जानकारी के अनुसार तिमारपुर थाना क्षेत्र में 12 नवंबर को गांधी विहार के ई-ब्लॉक में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय सुधांशु तिवारी का मोबाइल फोन मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश छीनकर फरार हो गए थे. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. cctv फुटेज की मदद से आरोपियों की मोटरसाइकिल की पहचान की गई.

इस दौरान सादे कपड़ों में गश्त कर रहे हेड constable पवन ने आउटर रिंग रोड पर संदिग्धों को देखा. उन्होंने अपनी लाइव लोकेशन टीम के साथ साझा करते हुए उनका पीछा किया. इसके बाद Police टीम ने गांधी विहार के गंदा नाला के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान अमनदीप (32) और चंद्रहास त्रिवेदी (28) के रूप में हुई है. दोनों आदतन अपराधी हैं. अमनदीप पर 22 और चंद्रहास पर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं. अमनदीप भलस्वा डेयरी थाने का सूचीबद्ध अपराधी भी है.

वहीं, रूप नगर थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को न्यू चंद्रावल स्थित बैकपैक बनाने की फैक्ट्री से 290 बैग चोरी हो गए थे. Police ने cctv फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारी दिनेश कुमार (32) को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 290 बैग और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई.

कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में 11 सितंबर को मेट्रो गेट नंबर-6 के पास एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया गया था. करीब दो महीने की जांच के बाद Police ने ऋतिक (26) और शिवम (25) को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की गई. आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पांच मामलों का खुलासा हुआ है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Police अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जो आरोपी पकड़े गए है उनसे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही नए मामलों का खुलासा हो सकता है.

–

पीएम