दिल्ली: पुलिस ने ई-रिक्शा यात्री से लूटपाट मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

New Delhi, 25 नवंबर . दिल्ली Police ने न्यू अशोक नगर थाना इलाके में चाकू की नोक पर लूटपाट के मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने Wednesday को जानकारी दी कि आरोपियों ने शक से बचने और आसानी से अपराध को अंजाम देने के लिए एक ऐसे ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी सवार थे.

दिल्ली Police ने बताया कि 14 नवंबर को रात करीब 11 बजे न्यू अशोक नगर थाने को शिकायतकर्ता राजेश कुमार की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक ने चाकू की नोक पर उनसे पांच हजार रुपए लूट लिए हैं. उस समय ई-रिक्शा में दो महिलाएं और दो बच्चे भी सवार थे.

जांच के दौरान पता चला कि उसी रात करीब 10.30 बजे, शिकायतकर्ता नोएडा टी-पॉइंट से आनंद विहार बस टर्मिनल जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा था. ई-रिक्शा में पहले से ही दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे. रास्ते में चालक ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर छोड़ने के बहाने ई-रिक्शा को धर्मशिला अस्पताल की तरफ मोड़ दिया. इसके बाद वह शिकायतकर्ता को धर्मशिला पुल के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और जबरन उसके पैसे और जरूरी दस्तावेज छीन लिए.

Police के अनुसार, महिलाओं ने भी कथित तौर पर शिकायतकर्ता को डराया-धमकाया और उसे ड्राइवर की बातें मानने के लिए मजबूर किया. इसके आधार पर न्यू अशोक नगर थाने में बीएनएस की धारा 309(4)/3(5) के तहत First Information Report दर्ज की गई थी.

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान ई-रिक्शा के रजिस्टर्ड मालिक, कल्याणपुरी निवासी अंसार (55 वर्ष) का पता चला. उसने बताया कि इस गाड़ी को आमतौर पर उसका बेटा जुबैर चलाता है. आगे की जांच में पता चला कि जुबैर और उसका बहनोई, नजरे आलम, सनलाइट कॉलोनी थाने में दर्ज First Information Report में भी शामिल थे, जो लूट के एक अन्य मामले से जुड़ी थी.

लगातार तकनीकी निगरानी, ​​cctv फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के जरिए Police टीम को कुछ सुराग मिले, जिससे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में संदिग्धों का पता चला. 20 नवंबर को जुबैर (22 वर्ष) को तुर्कमान गेट इलाके से पकड़ा गया. इसके बाद 21 नवंबर को नजरे आलम (22 वर्ष) को लाजपत नगर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया. जांच में वह लूट में शामिल कथित ड्राइवर के रूप में पहचाना गया था. साथ ही, नजरे आलम की पत्नी (23 वर्ष) और जुबैर की माँ (50 वर्ष) को भी लाजपत नगर इलाके से ढूंढ निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया. उनके साथ दो नाबालिग बच्चे भी थे.

जांच से पता चला कि इसमें एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं. ये लोग यात्रियों को निशाना बनाते समय ई-रिक्शा में महिलाओं और बच्चों को साथ रखते थे, ताकि किसी को शक न हो. इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये लोग इसी तरह के अन्य अपराधों में भी शामिल रहे हैं.

–

डीसीएच/