दिल्ली पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया

New Delhi, 1 नवंबर . ज्योति नगर Police स्टेशन ने फिरौती के लिए अपहरण के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही बच्चे को सुरक्षित बचा लिया और फिरौती की 5,000 रुपये, मोबाइल फोन और अपहरण में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद कर लिया है.

Police ने बताया कि 30 अक्टूबर को शाम लगभग 07:14 बजे ज्योति नगर Police स्टेशन को 13 वर्षीय नाबालिग लड़के के अपहरण की सूचना मिली. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा कुछ सामान खरीदने बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद, उसे एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसके बेटे को सुरक्षित छोड़ने के बदले 40 हजार रुपये की फिरौती मांगी.

इस सूचना पर एएसआई गजराज सिंह और हेड constable अमित तोमर दिल्ली के पूर्वी गोकलपुर इलाके की अमर कॉलोनी पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. इसके साथ ही ज्योति नगर Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई. आरोपी को गिरफ्तार करने और बच्चे को बरामद करने के लिए एसीपी गोकलपुरी, श्री तनवीर अशरफ की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम ने तुरंत गहन जांच शुरू की, तकनीकी सबूत जुटाए और अगवा किए गए बच्चे का पता लगाने तथा आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों के cctv फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया.

जांच के दौरान अपहरणकर्ता ने शिकायतकर्ता से फिर संपर्क किया और फिरौती की मांग की. आरोपी का पता लगाने के लिए Police टीम ने उसे फिरौती के लेन-देन में उलझाए रखा. हालांकि, नकद लेने के बजाय, आरोपी ने यूपीआई के जरिए पैसे लेने पर जोर दिया और एक बारकोड साझा किया. इसके बाद, एक Police अधिकारी के खाते से उस यूपीआई बारकोड पर 5,000 रुपये ट्रांसफर किए गए.

तकनीकी निगरानी के जरिए Police टीम करावल नगर थाना क्षेत्र के एक साइबर कैफे तक पहुंची. यह कैफे दिल्ली के करावल नगर स्थित प्रेम नगर के रहने वाले सुनील सैनी द्वारा चलाया जा रहा था. पूछताछ के दौरान कैफे मालिक ने बताया कि लगभग 21-22 साल का एक युवक एक नाबालिग बच्चे के साथ उसके कैफे में आया था. उसने 50 रुपये के कमीशन के बदले 5,000 रुपये प्राप्त करने के लिए बारकोड का इस्तेमाल किया था.

साइबर कैफे के cctv फुटेज की तुरंत जांच की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने अपने अपहृत बेटे को पहचान लिया. आरोपी की पहचान पक्की करने और उसे पकड़ने के लिए उसी यूपीआई बारकोड के जरिए 5,000 रुपये का एक और लेन-देन किया गया. कुछ ही समय में आरोपी फिरौती की रकम नकद लेने के लिए अपहृत बच्चे के साथ वापस साइबर कैफे पहुंच गया.

कैफे मालिक की मदद और पहचान के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए Police टीम ने आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी की पहचान आकाश (22), निवासी लोनी (उत्तर प्रदेश), के रूप में हुई. Police ने उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग बच्चे को सुरक्षित बचा लिया. आरोपी ने बताया कि वह सदर बाजार इलाके में डिलीवरी हेल्पर के तौर पर काम करता था और अपने चचेरे भाई के जरिए पीड़ित को जानता था. उसने कथित तौर पर नाबालिग लड़के को अपनी स्कूटी पर बैठाकर बहला-फुसला लिया और बाद में पीड़ित की मां को फोन करके फिरौती मांगी.

–

ओपी/एएस