
New Delhi, 23 सितंबर . दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस/एनईडी) और जाफराबाद Police स्टेशन की संयुक्त टीमों ने 3 वर्ष की लापता एक बच्ची को 24 घंटे के अंदर सुरक्षित ढूंढने और उसे उसके माता-पिता से मिलाने में सफलता हासिल की है.
दरअसल, Tuesday रात लगभग 10 बजे जाफराबाद Police स्टेशन को 3 वर्ष की एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली. शिकायतकर्ता (लापता बच्ची की मां, जो सुभाष मोहल्ला, चौहान बांगर की रहने वाली हैं) से संपर्क करने पर पता चला कि शाम लगभग 6 बजे वह अपनी सास और बेटी के साथ किराए के मकान के लिए एक फ्लैट देखने गई थीं. शाम लगभग 6:40 बजे कल्याणवाली गली पार करते समय उन्होंने देखा कि बच्ची उनके साथ नहीं थी. उन्होंने तुरंत आसपास के इलाके में बच्ची को खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली.
तत्परता दिखाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में इंस्पेक्टर किरण पाल (एटीओ/पीएस जाफराबाद), इंस्पेक्टर दीपक पांडे (आईसी एएटीएस/एनईडी) और एसआई सुखबीर के नेतृत्व में Police की विशेष टीमों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया. इलाके में सार्वजनिक घोषणाएं की गईं और Policeकर्मियों ने आसपास की गलियों और आसपास की जगहों की बारीकी से तलाशी ली. इसके साथ ही, लापता बच्ची की गतिविधियों का पता लगाने के लिए आसपास के cctv फुटेज इकट्ठा किए गए और उनका बारीकी से विश्लेषण किया गया.
वहीं, मामले को लेकर जाफराबाद Police स्टेशन में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत First Information Report दर्ज की गई और बच्ची को खोजने के लिए लगातार प्रयास किए गए. कड़ी मेहनत, व्यवस्थित cctv विश्लेषण और समन्वित फील्ड सर्च के माध्यम से Police टीम ने लापता बच्ची को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित बचा लिया.
Police ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता से मिला दिया. वहीं, Police टीम की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच जारी है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content