दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लाल किले के पास अवैध पार्किंग रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 20 नवंबर . दिल्ली Police ने लाल किले के पास चल रहे एक अवैध पार्किंग रैकेट का पर्दाफाश किया है. Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से फर्जी एमसीडी पार्किंग पर्चियां व 1,300 रुपए नकद बरामद किए हैं.

दिल्ली Police ने Friday को बताया कि पीपी लाल किला के Policeकर्मियों को एक गुप्त सूचना मिली कि लाल किले के पास, अपर सुभाष मार्ग पर मेट्रो गेट नंबर 2 के निकट, एक व्यक्ति दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नाम वाली पार्किंग पर्चियां जारी कर रहा है और बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लोगों से पार्किंग शुल्क वसूल रहा है.

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई. Thursday सुबह लगभग 10.40 बजे, टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां वहां पार्क करने के लिए बुला रहा है. Police को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. उसकी पहचान दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी 40 वर्षीय मो. नौशाद के रूप में हुई. जब उससे पार्किंग चलाने के लिए कोई वैध लाइसेंस, आवंटन पत्र या अनुमति दिखाने को कहा गया, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर सका.

टीम ने उसके पास से 1,300 रुपए नकद और 100 पार्किंग पर्चियों वाली एक बुकलेट बरामद की. इनमें से 18 पर्चियां इस्तेमाल हो चुकी थीं, जबकि 82 पर्चियां अभी इस्तेमाल नहीं हुई थीं. पूछताछ के दौरान पता चला कि मो. नौशाद को 17 दिसंबर 2024 से तीन साल के लिए पार्किंग चलाने का एमसीडी लाइसेंस दिया गया था. हालांकि, बकाया राशि का भुगतान न करने के कारण एमसीडी ने अगस्त 2026 में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि जब उससे इस सुविधा को जारी रखने के अधिकार के बारे में पूछा गया, तो वह कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका. फिलहाल इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4) और 319(2) के तहत थाना कोतवाली में First Information Report दर्ज की गई है. मामले की आगे की जांच चल रही है.

–

डीसीएच/