दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने डीयू के साउथ कैंपस और सत्य निकेतन इलाके का किया दौरा, छात्राओं की सुरक्षा का लिया जायजा

New Delhi, 16 अक्टूबर . दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस और सत्य निकेतन इलाके में छात्रों, खासकर महिला छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली Police ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली Police कमिश्नर ने खुद मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

दिल्ली Police के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया गया, “अनुराग कुमार ने नीरज ठाकुर (स्पेशल सीपी/एलएंडओ-आई), एस.के. जैन (संयुक्त सीपी/ओएसडी टू सीपी) और अमित गोयल (डीसीपी साउथ वेस्ट) के साथ साउथ कैंपस और सत्य निकेतन इलाकों का दौरा किया. इस दौरे का उद्देश्य कानून-व्यवस्था की समीक्षा करना और छात्रों, विशेषकर पीजी और हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था.”

Police ने बताया कि इस दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके में गश्त (पेट्रोलिंग) के तरीके का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सीधे छात्रों से बातचीत की और उनकी चिंताओं व सुझावों को सुना.

दिल्ली Police के अनुसार, “वरिष्ठ अधिकारियों ने गश्त के तरीके का भी निरीक्षण किया, छात्रों से बातचीत की और उनकी चिंताओं व सुझावों को सुना. दिल्ली के सीपी ने निवारक Policeिंग (प्रिवेंटिव Policeिंग) को मजबूत करने और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए.”

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैंपस के आसपास बड़ी संख्या में छात्र पीजी और हॉस्टल में रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला छात्राएं भी हैं. हाल के दिनों में छेड़छाड़ और चोरी जैसी घटनाओं की शिकायतें सामने आने के बाद Police ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली Police कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, संवेदनशील इलाकों में पिकेट लगाए जाएं और महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया जाए. इसके साथ ही छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर को भी सक्रिय रूप से प्रचारित करने की बात कही गई है.

–

एससीएच/