दिल्ली : नांगलोई में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

New Delhi, 11 नवंबर . दिल्ली के नांगलोई इलाके के दास गार्डन में Tuesday दोपहर 3:21 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. चार साल का मासूम बच्चा इमरान खुले सीवर में गिर गया और अब तक लापता है. उसे ढूंढने के लिए कई एजेंसियों का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

बच्चे के पिता ने से कहा, “रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. हमें नहीं पता कि वह कहां चला गया है या कहां फंसा हो सकता है.” परिवार के लिए हर पल भारी हो रहा है. बच्चा कहां गया, किस हाल में है, किसी को कुछ नहीं पता. Police और बचाव दल लगातार सीवर लाइन में उसकी तलाश कर रहे हैं.

एक पड़ोसी ने कहा कि बच्चा यहां खेलने आया था, तभी गिर गया. इसके बाद यहां के लोगों ने Police को सूचना दी, तब से कार्रवाई जारी है. आकाश नामक पड़ोसी ने बताया, “यहां पर 3.21 बजे बच्चा आया और अपने पापा को ढूंढ रहा था. पापा नहीं मिले, तो मम्मी उसे ले जा रही थी, तभी बेटे ने शौच करने के लिए कहा. तभी वहीं पर सीवर में गिर पड़ा.”

उन्होंने बताया, “और बड़ा बच्चा जो 8-9 साल का था, वह भागकर आया और कहने लगा कि मम्मी इसमें भैया गिर गया. मेरा यही कहना है कि Police इसमें जल्दी से जल्दी कार्रवाई करे और बच्चे को ढूंढे.”

एक अन्य पड़ोसी ने कहा कि Police बच्चे को ढूंढ रही है लेकिन बच्चा अभी मिल ही नहीं रहा है. वहीं, वहां मौजूद कुछ पड़ोसियों ने कहा कि इसमें प्रशासन की कोई गलती नहीं है, यह कहकर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा कि यहां पार्षद और मंत्री वोट लेने के लिए आ जाते हैं. सीवर को सही करने का काम किसका है? उन्होंने कहा कि बहुत सारे सीवर खुले पड़े हैं. लोगों का कहना है कि अगर सीवर ढका होता तो मासूम की जान खतरे में नहीं पड़ती.

–

पीएम