दिल्ली : नर्सरी एडमिशन में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाने पर एफआईआर दर्ज

New Delhi, 1 अक्टूबर . राजधानी दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र जमा करने के मामले में दिल्ली Police ने First Information Report दर्ज की है. यह मामला 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए स्पेशल नीड्स वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) कैटेगरी के तहत एडमिशन से जुड़ा है.

First Information Report के अनुसार, 17 सितंबर को दिल्ली के एक Police थाने में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों को लेकर शिकायत मिली थी. शिकायत में एडमिशन के दस्तावेजों के साथ जमा किए गए दिव्यांग प्रमाण पत्रों और सिफारिशी पत्रों की सत्यता की जांच करने की मांग की गई थी.

प्रारंभिक जांच के दौरान दस्तावेजों के साथ लगाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया और वे फर्जी पाए गए. First Information Report में बताया गया है कि इन प्रमाण पत्रों में 41 प्रतिशत सुनने की अक्षमता दिखाई गई थी और ये कथित तौर पर एक सरकारी अस्पताल द्वारा जारी किए गए थे.

शुरुआती सत्यापन के बाद Police ने 24 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 337, 340(2) और 61(2) के तहत First Information Report दर्ज की. First Information Report में जिक्र किया गया है कि कथित घटना की सही तारीख और समय का पता नहीं चल सका है. Police ने फर्जी प्रमाण पत्रों को तैयार करने और जमा करने के पीछे की परिस्थितियों को स्थापित करने और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन में सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के तहत विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए सीटें आरक्षित होती हैं. आरोप है कि कुछ अभिभावकों ने इस कोटे का लाभ लेने के लिए फर्जी तरीके से 41 प्रतिशत हियरिंग इम्पेयरमेंट (सुनने की क्षमता में कमी) के सर्टिफिकेट बनवाए.

Police अब इस बात की जांच कर रही है कि ये फर्जी सर्टिफिकेट कहां बने, इन्हें किसने बनवाया और क्या इसमें कोई संगठित गिरोह शामिल है. फिलहाल Police ने मामला दर्ज कर लिया है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है.

–

पीएम