दिल्ली: नरेला के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग के कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

New Delhi, 5 नवंबर . आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में Thursday सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह 9:05 बजे आग लगने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है.

इससे पहले 31 अक्टूबर को दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह फैक्ट्री मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में स्थित है. अधिकारियों के मुताबिक आग 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे लगी थी. सूचना मिलने पर दिल्ली Police के जवान, दमकल की गाड़ियां और बचाव व राहत दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद फैक्ट्री के अंदर से छह लोगों को निकाला गया.

मीडिया से बात करते हुए फेज-1 के डीसीपी (बाहरी जिला) विक्रम सिंह ने कहा कि Police को एक जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली. हमारे बीट स्टाफ और टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. जैसे ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि कुल छह लोगों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है. डीसीपी ने कहा कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

–

डीकेएम/