दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 42 चालान काटे, 19 वाहन उठाए और 37 रेहड़ियां हटाईं

New Delhi, 11 अक्टूबर . त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक Police ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में सेंट्रल रेंज के तहत मिठाई पुल, जोरावर सिंह मार्ग और सराय फूस इलाके में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान गलत पार्किंग के 42 चालान काटे गए, 19 वाहनों को टो किया गया और 37 रेहड़ी-पटरियों को हटाया गया. इसके अलावा तीन सामान भी जब्त किए गए.

दिल्ली ट्रैफिक Police के अनुसार, बाजारों में सड़क किनारे अतिक्रमण, गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग और सार्वजनिक सड़कों पर सामान रखने से यातायात प्रभावित होता है. इससे सड़क पर वाहनों के चलने की जगह कम हो जाती है और पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Police ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य सार्वजनिक सड़कों पर अवैध कब्जे हटाना, यातायात का प्रवाह बेहतर बनाना और वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है.

अभियान के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों और अन्य संबंधित लोगों को भी जागरूक किया गया. उन्हें अपने दुकानों का सामान निर्धारित परिसर के भीतर रखने और सड़क या फुटपाथ पर सामान फैलाने से बचने की हिदायत दी गई.

ट्रैफिक Police ने स्पष्ट किया कि सड़क का इस्तेमाल वाहनों की आवाजाही के लिए और फुटपाथ का उपयोग पैदल यात्रियों के चलने के लिए किया जाना चाहिए. इन जगहों पर सामान रखने या प्रदर्शित करने से आम लोगों को परेशानी होती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है.

दिल्ली ट्रैफिक Police की सेंट्रल रेंज ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. Police ने व्यापारियों और अन्य संबंधित लोगों से अपील की है कि वे त्योहारी भीड़ के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें.

Police के मुताबिक, आम लोगों के सहयोग और जिम्मेदार व्यवहार से सड़कों पर जाम की समस्या कम करने के साथ ही सभी के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सकता है.

–

डीएससी