
New Delhi, 22 अक्टूबर . दिल्ली ट्रैफिक Police ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए एक कुख्यात झपटमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और झपटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.
ईस्टर्न रेंज ट्रैफिक Police के मुताबिक, यह घटना 21 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे की है. एसीपी ट्रैफिक ईस्ट अमरीक राज बिरदी और टीआई मयूर विहार सुरेंद्र कुमार की देखरेख में एसआई मनोज कुमार, एएसआई मनोज, हेड constable जितेंद्र और constable खेमा राम नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर रेड लाइट के पास ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे.
ड्यूटी के दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बाइक सवार का पीछा करते हुए मदद के लिए चिल्ला रहा है. स्थिति को भांपते हुए ट्रैफिक कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और मोहम्मद खालिद नाम के व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया.
जांच में पता चला कि आरोपी के पास जो काले रंग की पल्सर एनएस-400 मोटरसाइकिल थी, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. चेसिस नंबर और इंजन नंबर की जांच करने पर सामने आया कि यह बाइक दिल्ली के कृष्णा नगर थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी है.
इसके अलावा आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का झपटा गया मोबाइल और एक अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो सिविल लाइंस थाने में दर्ज ई-First Information Report के अनुसार झपटा गया था.
पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद खालिद निवासी सनी बाजार रोड, लोनी देहात, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई First Information Report दर्ज हैं.
आरोपी को बरामद संपत्ति के साथ आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय Police को सौंप दिया गया है.
दिल्ली ट्रैफिक Police ने कहा कि ट्रैफिक कर्मियों की समय पर कार्रवाई, सतर्कता और आपसी तालमेल ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई. Police उपायुक्त ट्रैफिक ईस्टर्न रेंज श्वेता सिंह चौहान ने कहा कि ट्रैफिक Police के जवान न केवल सड़क अनुशासन बनाए रखने और नियमों को लागू करने का काम कर रहे हैं, बल्कि अपराध की रोकथाम में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content