
New Delhi, 2 सितंबर . Chief Minister रेखा गुप्ता के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली Government के व्यापार एवं कर विभाग ने कर चोरी और तंबाकू उत्पादों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
विभाग की एंटी-इवेजन शाखा-II ने नियमित जांच के दौरान करीब 4.20 लाख आयातित ‘ईएसएसई लाइट’ सिगरेट ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया है. बरामद सिगरेटों की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है. यह कार्रवाई GST अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत की गई. Chief Minister ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली Government कर चोरी, वस्तुओं की गुप्त आवाजाही और अवैध तंबाकू उत्पादों के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.
विभाग की टीम ने बीते दिनों रात में चेकिंग के दौरान इस वाहन को प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान रोका. वाहन में बड़ी संख्या में आयातित ‘ईएसएसई लाइट’ सिगरेट ले जाई जा रही थीं. सिगरेट की यह खेप India में बेचे या वितरित किए जाने वाले तंबाकू उत्पादों पर लागू वैधानिक आवश्यकताओं का उल्लंघन करते हुए ले जाई जा रही थी.
जांच के दौरान प्रवर्तन टीम ने पाया कि सिगरेट के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर निर्धारित चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित नहीं थी. स्वास्थ्य चेतावनी का इस तरह न होना सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 की धारा 7 का उल्लंघन है.
इस प्रावधान के तहत ऐसे सिगरेट पैकेट की बिक्री, आपूर्ति या वितरण की अनुमति नहीं है, जिन पर निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी मौजूद नहीं हो. यह कानूनी आवश्यकता India में बिक्री या वितरण के लिए आयात की गई सिगरेटों पर भी लागू होती है. यानी आयातित सिगरेटों को भी India में बिक्री या वितरण के लिए निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी संबंधी नियमों का पालन करना आवश्यक है.
–
एसके/
Skip to content