
ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क Police ने वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए. बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Police के मुताबिक, 1 अक्टूबर को थाना नॉलेज पार्क Police टीम को गोपनीय सूचना मिली थी. इसके बाद बीट Policeिंग के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर Police ने आरोपियों की तलाश शुरू की. चेकिंग और कार्रवाई के दौरान Police टीम ने प्रियदर्शनी तिराहा के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिराग और हनी उर्फ लक्की के रूप में हुई है.
Police ने तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी मिले. Police की जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. दिल्ली Police के रिकॉर्ड में भी ई-First Information Report दर्ज है.
Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चिराग (19) विनोद नगर मंडावली, New Delhi का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी हनी उर्फ लक्की (20), थाना सूरजपुर (गौतमबुद्ध नगर) का निवासी है. इस मामले में थाना नॉलेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा बरामद मोटरसाइकिल से संबंधित ई-First Information Report Police स्टेशन मधु विहार, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली में दर्ज है. Police ने आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी वाहन चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े किसी अन्य मामले में शामिल रहे हैं या नहीं. बरामद मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में दिल्ली Police से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
–
पीकेटी/
Skip to content